अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 09 November 2023: मेष और मिथुन राशि वालों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन, जानें बाकी राशियों के लिए कैसा है दिन

Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) 09 November 2023 in Hindi: आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क और सिंह राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। तो वहीं कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन वालों को मेहनत के अनुसार फल मिलेगा।

Image

Aaj Ka Rashifal 9 November 2023: आज का राशिफल

Horoscope Today 09 November 2023: आज का दिन राशि चक्र की शुरुआती 5 राशियां मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क और सिंह वालों के लिए शुभ साबित होगा। करियर में सुनहरी सफलता मिलेगी। आमदनी बढ़ेगी। नया काम भी मिलने के प्रबल आसार हैं। वहीं अन्य राशियां कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन वालों के लिए भी आज का दिन अनुकूल है। आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा।

Aaj Ka Rashifal 9 November 2023 (आज का राशिफल)

mesh rashi rashifal 9 nov 2023

mesh rashi rashifal 9 nov 2023

आज का मेष राशिफल (9 नवंबर 2023)

परिवार व गृह निर्माण सम्बन्धित रुके कार्यों को पूर्ण करने का दिवस है। जॉब में प्रोमोशन की सम्भावना है। ज्यादा यात्रा से बचें। असत्य से बचने का प्रयास करें। युवा लव लाइफ में बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। आज का उपाय- जॉब में शुभता व सफलता के लिए श्री हनुमान जी की उपासना करें। गुड़ का दान करें।

शुभ रंग- लाल व सफेद।

शुभ अंक -01 व 03

vrish rashifal 9 nov 2023

vrish rashifal 9 nov 2023

आज का वृषभ राशिफल (9 नवंबर 2023)

आज का दिन धार्मिक अनुष्ठान से आच्छादित रहने की सम्भावना है। क्रोध से बचें। एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। शुक्र धन देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।

आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान लाभदायक है।

शुभ रंग- हरा व सफेद।

शुभ अंक- 05 व 07

mithun rashifal 9 nov 2023

mithun rashifal 9 nov 2023

आज का मिथुन राशिफल (9 नवंबर 2023)

आज का दिन जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्टूडेंट्स करियर के प्रति समर्पित रहें। जॉब के दृष्टि से आज आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा। आप उस मिले प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अनार का दान करें।

शुभ रंग- नारंगी व आसमानी।

शुभ अंक- 01 व 02

kark rashifal 9 nov 2023

kark rashifal 9 nov 2023

आज का कर्क राशिफल (9 नवंबर 2023)

आज आप पारिवारिक कार्य से यात्रा पर जा सकते हैं। इधर व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जॉब में भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। प्रेम जीवन सफल रहेगा।

आज का उपाय- श्री विष्णु उपासना करें। श्री सूक्त का पाठ बहुत लाभदायक है।

शुभ रंग- लाल व नारंगी।

शुभ अंक- 01 व 02

singh rashifal 9 nov 2023

singh rashifal 9 nov 2023

आज का सिंह राशिफल (9 नवंबर 2023)

संतान की प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में कोई नया पद का दायित्व मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। युवा प्यार में बहुत ज्यादा इमोशन से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें।

आज का उपाय- अरण्यकाण्ड का पाठ करें। उड़द का दान करें।

शुभ रंग- लाल व नारंगी।

शुभ अंक- 01 व 02

kanya rashifal 9 nov 2023

kanya rashifal 9 nov 2023

आज का कन्या राशिफल (9 नवंबर 2023)

आध्यात्मिक कार्यों में प्रोग्रेस है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जॉब में आपका अथक परिश्रम आपको सफल करेगा। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। ऑफिस में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। हेल्थ पहले से बहुत बेहतर रहेगी।

आज का उपाय- कनकधारा स्तोत्र का पाठ पुण्यदायी है। अन्न दान करते रहें।

शुभ रंग- नारंगी व लाल।

शुभ अंक- 04 व 06

tula rashifal 9 nov 2023

tula rashifal 9 nov 2023

आज का तुला राशिफल (9 नवंबर 2023)

गृह निर्माण सहित पारिवारिक कार्यों में सफलता है। जॉब में आपकी वर्क शैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। युवा प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध पर नियंत्रण करना होगा। स्वास्थ्य के लिए बेहतर समय है।

आज का उपाय- बड़े भाई का चरण स्पर्श करके ही बाहर निकलें। मूंग का दान करें।

शुभ रंग- हरा व नीला।

शुभ अंक- 05 व 07

vrishchika rashifal 9 nov 2023

vrishchika rashifal 9 nov 2023

आज का वृश्चिक राशिफल (9 नवंबर 2023)

ऑफिस में सहकर्मियों के साथ कार्य में सहयोग का वातावरण होगा। जॉब में प्रोग्रेस रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा।

आज का उपाय- हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से मंगल पद, प्रतिष्ठा व ऐश्वर्य प्रदान करते हैं।

शुभ रंग-हरा व पीला।

शुभ अंक- 01 व 02

dhanu rashifal 9 nov 2023

dhanu rashifal 9 nov 2023

आज का धनु राशिफल (9 नवंबर 2023)

करियर में सफल रहेंगे। अपने स्टडी को और बेहतर करें। स्टूडेंट्स के पढ़ाई के प्रति समर्पण ही सफलता देंगे। प्रेम जीवन को लेकर थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे। उदर विकार की संभावना है। सुखद धार्मिक यात्रा संभावित है।

आज का उपाय- भगवान विष्णु जी को तुलसी दल सपर्पित करें। इस कार्य को करने से प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। गुड़ का दान करें।

शुभ अंक- 01 व 02।

शुभ रंग- पीला व सफेद

makar rashifal 9 nov 2023

makar rashifal 9 nov 2023

आज का मकर राशिफल (9 नवंबर 2023)

जॉब को लेकर प्रेसर रहेगा। जॉब में वर्क के दबाव से डिस्टर्ब रहेंगे। अपने कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से करें।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। हेल्थ के प्रति सचेत रहें।

आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। गाय को केला व गुड़ खिलाएं। मसूर का दान करें।

शुभ रंग- नीला व बैगनी।

शुभ अंक- 05 व 08

kumbh rashifal 9 nov 2023

kumbh rashifal 9 nov 2023

आज का कुंभ राशिफल (9 नवंबर 2023)

व्यवसाय में अचानक बड़ा लाभ संभावित है। किसी भी बिग बिजनेस को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। जॉब को लेकर आज खुश रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। छात्रों को टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना होगा।

आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व अनार का दान करें।

शुभ रंग- नीला व सफेद।

शुभ अंक- 02 व 09

meen rashifal 9 nov 2023

meen rashifal 9 nov 2023

आज का मीन राशिफल (9 नवंबर 2023)

जॉब में अचानक पोस्ट चेंज संभावित है। जॉब में बहुत दिनों से रुके प्रोमोशन की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे लेकिन अब अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ सायंकाल डिनर पर जा सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय- हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें व अन्न का दान करें।

शुभ रंग- नारंगी व सफेद।

शुभ अंक- 03 व 09

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article