Aaj Ka Puja Time 23 April 2026: आज 23 अप्रैल 2026 को गुरुवार का दिन और वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। जिसे गंगा सप्तमी (Ganga Saptami) के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी का दिन अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। यह वही शुभ अवसर है जब मां गंगा के पृथ्वी पर प्रकट होने की मान्यता है, इसलिए इसे गंगा जयंती भी कहा जाता है। धार्मिक विश्वास है कि आज के दिन गंगा स्नान, पूजा और दान करने से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-शांति व समृद्धि आती है। इन सभी कामों के लिए आपको शुभ समय का पता होना जरूरी है। इसलिए आज हम आपको पूजन का शुभ समय बताने जा रहे हैं।
क्या आज गंगा सप्तमी है 2026
आज 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 22 अप्रैल की रात लगभग 10:50 बजे शुरू हुई है और आज रात लगभग 8:50 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार आज गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। आगे जानें आज का पूजा टाइम...
आज की पूजा के शुभ मुहूर्त
आज गंगा सप्तमी पर पूजा-अर्चना के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं, जिनमें पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति मानी जाती है।
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:12 बजे से 01:02 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:44 बजे से 03:35 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:57 बजे से 07:20 बजे तक
सायं संध्या: शाम 06:58 बजे से 08:06 बजे तक
आज के दिन इन शुभ मुहूर्तों में श्रद्धालु मां गंगा की पूजा, आरती, मंत्र जाप और दान-पुण्य कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि आज किया गया हर शुभ कार्य कई गुना फल देता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
