Aaj Ka Panchang 9 October 2022 in Hindi Today: सुजीत जी महाराज- आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। आज पूर्णिमा का पावन व्रत है। माता दुर्गा जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें। रविवार को भगवान आदित्य जी का पावन व्रत भी रखते हैं। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य पूजा भी करें। आज श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। बंगलामुखी अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है। माता दुर्गा जी को प्रसन्न करने के लिए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व माता के 32 नामों का जप करें।
आज माता काली जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज कां पूरा पंचांग (Aak Ka Panchang)
दिनांक- 09 अक्टूबर 2022दिवस- रविवार, माह-आश्विन,शुक्ल पक्ष,
तिथि- पूर्णिमा
सूर्योदय- 06:22am
सूर्यास्त- 05:53pm
नक्षत्र- उत्तराभाद्रपद
सूर्य राशि- कन्या
चन्द्र राशि- मीन
करण- विष्टि ,योग-ध्रुव
आज के शुभ मुहूर्त-
1. अभिजीत-11:53am से 12:45 pm तक।
2. विजय मुहूर्त-02:31pm से 03:26 pm तक
3. गोधुली मुहूर्त--06:41pm से 07:06pm तक
आज के अशुभ मुहूर्त-
राहुकाल-सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक
