Aaj Ka Panchang 6 April 2024: 6 अप्रैल को चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 10 बजकर 19 मिनट तक फिर इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इसके अलावा इस दिन शतभिषा नक्षत्र दोपहर 3 बजकर 39 मिनट तक इसके बाद पूर्व भाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा। तो वहीं योग की बात करें तो वो शुभ और शुक्ल रहेगा। इस दिन पापमोचिनी एकादशी व्रत का पारण भी किया जाएगा (Papmochani Ekadashi Vrat Parana Time)। साथ ही शनि त्रयोदशी व्रत (Shani Trayodashi Vrat 2024) और शनि प्रदोष व्रत (Shani Pradosh Vrat 2024) भी रहेगा। यहां आप जानेंगे 6 अप्रैल 2024 का पूरा पंचांग।
पापमोचिनी एकादशी पूजा मुहूर्त 2024 (Papmochani Ekadashi Vrat Parana Time 2024)
पापमोचिनी एकादशी व्रत तोड़ने का समय 6 अप्रैल 2024 की सुबह 06 बजकर 05 मिनट से 08 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। तो वहीं पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय सुबह 10 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
शनि प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त (Shani Pradosh Vrat Puja Muhurat)
प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में की जाती है। आज शनि प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त 6 अप्रैल की शाम 06 बजकर 42 मिनट से रात 08 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।
6 अप्रैल 2024 शुभ मुहूर्त (6 April 2024 Shubh Muhurat)
- ब्रह्म मुहूर्त 04:34 AM से 05:20 AM
- प्रातः सन्ध्या 04:57 AM से 06:05 AM
- अभिजित मुहूर्त 11:58 AM से 12:49 PM
- विजय मुहूर्त 02:30 PM से 03:20 PM
- गोधूलि मुहूर्त 06:41 PM से 07:04 PM
- सायाह्न सन्ध्या 06:42 PM से 07:50 PM
- अमृत काल 09:12 AM से 10:38 AM
6 अप्रैल 2024 अशुभ समय (6 April 2024 Ashubh Samay)
राहुकाल 09:14 AM से 10:49 AM, यमगण्ड 01:58 PM से 03:33 PM, गुलिक काल 06:05 AM से 07:40 AM, विडाल योग 03:39 PM से 06:04 AM, अप्रैल 07, वर्ज्य 09:20 PM से 10:46 PM, दुर्मुहूर्त 06:05 AM से 06:56 AM, बाण रज 06:12 PM तक।
