अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 4 June 2024: भौम प्रदोष के दिन क्या होगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 4 June 2024 (आज का पंचांग 4 जून 2024): आज के दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 42 मिनट पर होगा। वहीं भरणी नक्षत्र 10 बजकर 34 मिनट पर होगा। यहां पढ़ें पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang 4 June 2024 (आज का पंचांग 4 जून 2024): ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर होगा। वहीं सूर्यास्त का समय शाम 7 बजकर 10 मिनट पर होगा। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:54 से लेकर 12 बजकर 47 मिनट पर होगा। राहुकाल का समय दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें। आइए यहां पढ़ें आज का पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 4 June 2024 (आज का पंचांग 4 जून 2024)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-ज्येष्ठ ,कृष्ण पक्ष

तिथि- त्रयोदशी

दिन-मंगलवार

व्रत- प्रदोष व्रत

सूर्योदय-05:24am

सूर्यास्त-07:09 pm

नक्षत्र-भरणी 10:34pm तक फिर कृतिका

चन्द्र राशि- मेष,स्वामी ग्रह-मङ्गल

सूर्य राशि- वृष ,स्वामी -शुक्र

करण-गरज11:07am तक फिर वणिज

योग- शोभन06:12am तक फिर अतिगण्ड

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:54am से 12:47 pm

2विजय मुहूर्त-02:26pm से 03:23 pm तक

3गोधुली मुहूर्त--06:42 pm से 07:08 pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:13am से 05:05am तक

5अमृत काल-06:02am से 07;56 am तक

6निशिता मुहूर्त-रात्रि 11:52 से 12:46 तक रात्रि

संध्या पूजन-06:50pm से 07;51pm तक

दिशा शूल -उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल -दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक

क्या करें-प्रदोष का व्रत रहें। भगवान शिव जी की उपासना करें। मन्दिर में स्वयंभू शिवलिंग का दर्शन करें। चन्द्रमा व मङ्गल के द्रव्य शक्कर व मधु के दान का बहुत महत्व है। सन्तान की सफलता हेतु प्रदोष का महान व्रत रहें। उपवास फलाहार होगा। भगवान शिव के नाम का भी जप करें। ॐ हौं जूं स: महामंत्र का निरन्तर मानसिक जप करते रहें। धार्मिक सतसंग करें। किसी भी शिव मंदिर परिसर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं। आज शक्ति उपासना का भी विशेष महत्व है।दुर्गासप्तशती का पाठ करें। प्रदोष काल में शिव मंदिर में दीपक जलाएं।

क्या न करें- किसी की आह या बददुआ मत लें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article