अध्यात्म

Shukra Gochar 2024: जून के महीने में शुक्र करेंगे मिथुन राशि में गोचर, इन राशियों की बंद किस्मत

Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अंतर्गत शुक्र ग्रह को सुख, वैभव और विलासित का कारक माना जाता है। जून के महीने में मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर से कुछ राशि के जातक को भरपूर लाभ मिल सकता है। आइए जानें इन राशि के बारे में।

Image

Shukra Gochar 2024

Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अंतर्गत ग्रह गोचर का बहुत ही महत्व है। वर्तमान समय में शुक्र ग्रह वृष राशि में विराजमान है। इसके बाद ये 12 जून को संध्याकाल 06 बजकर 37 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्रदेव को भोग, विलास का कारक माना जाता है। ये तुला और वृष राशि के स्वामी हैं। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों को बहुत ही फायदा होने वाला है। आइए जानें शुक्र गोचर से किन राशि के जातक को लाभ हो सकता है।

इन राशि वालों को होगा लाभ

वृषभ राशि

शुक्र गोचर से वृषभ राशि के जातक को बहुत ही लाभ होने वाला है। इस दौरान रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास आपके लिए बहुत खास रहने वाला है। बिजनेस में भी आपको बहुत मनुाफा होगा। करियर में भी शुक्र गोचर से आपको तरक्की मिलती है। नव दंपति के लिए संतान सुख की प्राप्ति होगी। शुक्र देव के गोचर से वृषभ राशि के जातक को धन का लाभ हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए शुक्र गोचर शुभ साबित होगा। इस राशि के जातक को धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में भी बढ़ोतरी होगी। ज्योतिषियों के अनुसार शुक्र के आय भाव में रहने से रुका हुआ धन वापस आएगा। इसके साथ कर्ज से भी मु्क्ति मिल सकती है। सिंह राशि के वैवाहिक जीवन में भी मधुरता आएगी।

कन्या राशि

अभी का समय कन्या राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है। शुक्र गोचर से कन्या राशि के जातक को भरपूर लाभ मिलेगा। बिजनेस के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। करियर में भी मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। आप इस समय में किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article