Aaj Ka Panchang 28 October 2022 in Hindi Today: आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है।आज विनायक चतुर्थी का व्रत है। शुक्रवार का पावन व्रत बहुत फलित होता है ,साथ में कुछ लोगों का वैभव लक्ष्मी जी का उपवास भी आज ही है। आज भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी जी की पूजा व व्रत की जाती है। अनुराधा नक्षत्र है। आज अन्न व फल का दान करें।आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें।कनकधारास्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें। संकट से बचने के लिए गणेश जी की स्तुति करें। दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग
- दिनांक-28 अक्टूबर 2022
- दिवस-शुक्रवार
- माह-कार्तिक ,शुक्ल पक्ष,
- तिथि-तृतीया10:35am तक फिर चतुर्थी
- सूर्योदय-06:32am
- सूर्यास्त-05:39 pm
- नक्षत्र-अनुराधा
- सूर्य राशि-तुला
- चन्द्र राशि- वृश्चिक
- करण-गर
- योग-शोभन
- अभिजीत-11:56 am से 12:48 pm तक
- विजय मुहूर्त-02:29pm से 03:28 pm तक
- गोधुली मुहूर्त--06:19pm से 06:56pm तक।
