Aaj Ka Panchang 12 October 2022 in Hindi Today: सुजीत जी महाराज- आज कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की तृतीया है। आज गणेश जी व भैरो जी को समर्पित व्रत है। आज के दिन शिव व दुर्गा माता की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज बुधवार को भगवान शिव जी व गणेश जी की पूजा व व्रत की जाती है। भरणी नक्षत्र है। आज शिव मंदिर में शिव जी का रुद्राभिषेक करें। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में वृक्षारोपण करें। बेल का पेड़ लगाएं।
हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।भूखों को भोजन व जल दें।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
12 अक्टूबर 2022 पंचांग (12 October 2022 Panchang)
दिनांक-12 अक्टूबर 2022
दिवस-बुधवार
माह-कार्तिक ,कृष्ण पक्ष,
तिथि-तृतीया
सूर्योदय-06:23am सूर्यास्त-05:51 pm
नक्षत्र-भरणी
चन्द्र राशि-मेष
सूर्य राशि-कन्या
करण-वणिज
शुभ मुहूर्त-
1. अभिजीत-नहीं है।
2. विजय मुहूर्त-02:29pm से 03:28 pm तक
3. गोधुली मुहूर्त--06:19pm से 06:56pm तक
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक
