अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 12 October 2022: आज का अंक राशिफल, मूलांक 3 वालों के लिए दिन शानदार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 06:19 AM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 12 October 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है उनके लिए आज का दिन खास रहने वाला है।

Image

Numerology Today, 12 October 2022: आज का अंक राशिफल, 12 अक्टूबर 2022

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 12 October 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: सुजीत जी महाराज-

आज 12 अक्टूबर 2022 है। 12 का संयुक्त अंक 02 धर्म व 01 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 01 सूर्य का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा।03 का स्वामीग्रह गुरु है। आज 12-10-2022 का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं।सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक 01

शुभ अंक-02

जाँब व व्यवसाय- जाँब में नामांक 02 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य आज का भाग्य स्वामी है। सूर्य व गुरु आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।

स्वास्थ्य- सूर्य नेत्र या उदर रोग से परेशानी दे सकता है। मसूर का दान करें।

जन्मांक 02

शुभ अंक- 03

जाँब व व्यवसाय- चन्द्रमा ,मित्र ग्रह गुरु व सूर्य का प्रभाव रहेगा। जाँब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक 03

शुभ अंक- 01

जाँब व व्यवसाय- गुरु अंक व सूर्य भाग्य स्वामी है। गुरु व मित्र ग्रह सूर्य जाँब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु व मित्र सूर्य के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।

स्वास्थ्य- सूर्य व चन्द्रमा स्वास्थ्य बेहतर करेंगे।

जन्मांक 04

शुभ अंक- 06

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 01 बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 04 व 08 से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05

शुभ अंक- 07

जाँब व व्यवसाय- भाग्यस्वामी सूर्य व आज का अंक स्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी बुध का सहयोग हैं। जाँब में अंक 03 व 08 से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06

शुभ अंक- 08

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक स्वामी शुक्र व भाग्यस्वामी सूर्य का सपोर्ट है। आज सफलता का दिन है। जाँब में नामांक 09 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य- स्किन के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07

शुभ अंक- 05

जाँब व व्यवसाय- जाँब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।

स्वास्थ्य- बीपी व शुगर के रोगी सावधानी बरतें।Aaj Ka Rashifal, 12 October 2022

जन्मांक 08

शुभ अंक- 05

जाँब व व्यवसाय- आज के दिन अंक स्वामी शनि व भाग्यस्वामी सूर्य का सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी सूर्य बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

जन्मांक 09

शुभ अंक- 03

जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी सूर्य व इस अंक का स्वामी मंगल व मित्र ग्रह गुरु व्यवसाय में लाभ देगा। जाँब में नामांक 01 व 03 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य- हेल्थ में शुक्र व राहु यूरिन या हड्डी का विकार दे सकता है। उड़द का दान करें।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article