Aaj Ka Panchang: आज गण्ड मूल और भद्रा का साया, जानिए 12 फरवरी के दिन क्या है और आज किस समय पर करें कोई शुभ काम?
- Authored by: Mohit Tiwari
- Updated Feb 12, 2026, 07:04 AM IST
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 12 February 2026: पंचांग के माध्यम से आप दिन के शुभ और अशुभ काल की जानकारी कर सकते हैं। आज के दिन दोपहर से फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी। दोपहर से शुरू होने के कारण, इस दिन दशमी ही मानी जाएगी। आइए पंचांग से जानते हैं कि 12 फरवरी को किस समय पर करें शुभ कार्य और किस समय पर कोई अच्छा कार्य करने से बचें?
12 फरवरी का पंचांग
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 12 February 2026: 12 फरवरी 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज फाल्गुन माह (पूर्णिमांत) के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि दोपहर तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ होगी। गुरुवार होने के कारण आज का दिन भगवान विष्णु और गुरु ग्रह से जुड़े कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं 12 फरवरी 2026 का पंचांग क्या कह रहा है?
सूर्योदय एवं चन्द्रोदय
- 12 फरवरी को सूर्य का उदय सुबह 07:02 बजे और सूर्यास्त शाम 06:09 बजे होगा।
- चंद्रमा का उदय सुबह 04:04 बजे और चन्द्रास्त दोपहर 01:16 बजे होगा।
आज का पंचांग
- आज कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 12:22 बजे तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ होगी।
- नक्षत्र की बात करें तो ज्येष्ठा नक्षत्र दोपहर 01:42 बजे तक रहेगा, इसके बाद मूल नक्षत्र का आरंभ होगा।
- योग के अनुसार हर्षण योग 13 फरवरी की रात 03:06 बजे तक रहेगा, इसके बाद वज्र योग बनेगा।
- करण के अनुसार विष्टि करण दोपहर 12:22 बजे तक रहेगा, इसके बाद बव करण 13 फरवरी की रात 01:27 बजे तक प्रभावी रहेगा।
वार एवं पक्ष
आज गुरुवार है और कृष्ण पक्ष चल रहा है। गुरुवार का दिन धर्म, ज्ञान, गुरु कृपा और विष्णु भक्ति के लिए शुभ माना जाता है।
चन्द्र मास, सम्वत एवं संवत्सर
- आज विक्रम सम्वत 2082 (कालयुक्त), शक सम्वत 1947 (विश्वावसु) और गुजराती सम्वत 2082 (पिंगल) रहेगा।
- चन्द्र मास के अनुसार फाल्गुन मास (पूर्णिमांत) और माघ मास (अमांत) मान्य रहेगा।
राशि तथा नक्षत्र
- आज चंद्रमा दोपहर 01:42 बजे तक वृश्चिक राशि में रहेंगे, इसके बाद धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
- सूर्य मकर राशि में रहेंगे और 13 फरवरी सुबह 04:14 बजे के बाद कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे।
- सूर्य का नक्षत्र धनिष्ठा रहेगा।
- चंद्र नक्षत्र पहले ज्येष्ठा और उसके बाद मूल रहेगा।
ऋतु तथा अयन
- आज शिशिर ऋतु और उत्तरायण का प्रभाव बना रहेगा।
- दिनमान लगभग 11 घंटे 06 मिनट और रात्रिमान करीब 12 घंटे 52 मिनट रहेगा।
- मध्याह्न काल 12:35 बजे माना गया है।
12 फरवरी के दिन का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:19 से 06:10 तक
प्रातः सन्ध्या: सुबह 05:45 से 07:02 तक
अभिजित मुहूर्त: दोपहर12:13 से 12:58 तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:27 से 03:11 तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम06:06 से 06:32 तक
सायाह्न सन्ध्या: शाम06:09 से 07:26 तक
निशिता मुहूर्त: रात 12:09 से 01:01 तक (13 फरवरी)
12 फरवरी के दिन का अशुभ समय
राहुकाल: दोपहर 01:59 बजे से 03:22 बजे तक
यमगण्ड: सुबह 07:02 बजे से 08:25 बजे तक
गुलिक काल: सुबह 09:49 बजे से 11:12 बजे तक
दुर्मुहूर्त: सुबह 10:44 बजे से 11:29 बजे तक एवं दोपहर 03:11 बजे से 03:56 बजे तक
वर्ज्य: रात 10:32 बजे से 13 फरवरी की रात 12:18 बजे तक
भद्रा: सुबह 07:02 बजे से दोपहर 12:22 बजे तक
गण्ड मूल: पूरे दिन
विंछुड़ो: सुबह 07:02 बजे से दोपहर 01:42 बजे तक
बाण: अग्नि बाण – 13 फरवरी की सुबह 04:14 बजे तक
आनन्दादि एवं तमिल योग
आज आनन्दादि योग कालदण्ड दोपहर 01:42 बजे तक रहेगा, इसके बाद धुम्र योग बनेगा। तमिल योग के अनुसार मरण योग प्रभावी रहेगा।
जीवनम एवं नेत्रम
आज का जीवनम अर्ध जीवन रहेगा। नेत्रम एक नेत्र रहेगा।
निवास और शूल
- आज होमाहुति राहु की रहेगी।
- दिशा शूल दक्षिण दिशा में माना गया है।
- नक्षत्र शूल पूर्व दिशा में दोपहर 01:42 बजे तक रहेगा।
- चन्द्र वास उत्तर दिशा में दोपहर 01:42 बजे तक और उसके बाद पूर्व दिशा में रहेगा।
- राहु वास दक्षिण दिशा में रहेगा।
- शिववास के अनुसार भगवान शिव दोपहर 12:22 बजे तक क्रीड़ा में और उसके बाद कैलाश पर विराजमान माने गए हैं।
- कुम्भ चक्र के अनुसार आज तल अवस्था मानी गई है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी पंचांग एवं धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। यह केवल सामान्य सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
