Aaj Ka Ankfal 8 May 2026 : आज 08 मई 2026 का मूलांक 08 है, जिसे ज्योतिष और अंक शास्त्र में शक्ति, न्याय, आत्मविश्वास और कर्मयोग का प्रतीक माना जाता है। इस अंक का स्वामी ग्रह शनि है, जो मेहनत, अनुशासन और सफलता से जुड़ा होता है। इसलिए आज का दिन धैर्य और कर्म के बल पर आगे बढ़ने का संकेत देता है। वहीं आज का भाग्यांक 05 है, जिसका स्वामी बुध ग्रह है। बुध बुद्धिमत्ता, संवाद और व्यापार का कारक माना जाता है। शनि और बुध के प्रभाव से आज कई लोगों को करियर, धन और निर्णय लेने में लाभ मिल सकता है।
1. जन्मांक 01 — शुभ अंक: 02 व 09
जॉब व व्यवसाय: जॉब व व्यवसाय में मंगल व सूर्य के प्रभाव से प्रगति होगी। भाग्यांक 05 आपको जॉब में प्रमोशन दे सकता है। व्यवसाय में संघर्ष संभावित है।
स्वास्थ्य: नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।
आज का उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: लाल व पीला।
भाग्य प्रतिशत: 70%
2. जन्मांक 02 — शुभ अंक: 01 व 09
जॉब व व्यवसाय: जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 01 व 02 के व्यक्ति का सहयोग व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य: आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
आज का उपाय: सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला व लाल।
भाग्य प्रतिशत: 70%
3. जन्मांक 03 — शुभ अंक: 01 व 02
जॉब व व्यवसाय: आज का भाग्यस्वामी बुध व गुरु अंकस्वामी होकर जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में आशातीत सफलता है।
स्वास्थ्य: उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग: नारंगी व पीला।
भाग्य प्रतिशत: 70%
4. जन्मांक 04 — शुभ अंक: 05 व 07
जॉब व व्यवसाय: भाग्यांक 05 व उसका मित्र अंक 06, टीचिंग, बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में शुक्र के सपोर्ट से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए। शीतल जल व मिष्ठान का दान करें।
आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला व सफेद।
भाग्य प्रतिशत: 75%
5. जन्मांक 05 — शुभ अंक: 06 व 08
जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में नामांक 05 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में तनाव के संकेत हैं। व्यवसाय में किसी रुके कार्य की प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सुख मध्यम है। तिल व गुड़ का दान करें।
आज का उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: नीला व हरा।
भाग्य प्रतिशत: 75%
6. जन्मांक 06 — शुभ अंक: 04 व 07
जॉब व व्यवसाय: आज शुक्र, शनि व केतु का सपोर्ट लाभ देगा। अंकस्वामी शुक्र व मित्र ग्रह बुध व शनि आईटी व बैंकिंग जॉब में उत्कर्ष दे सकते हैं। जॉब में नामांक 05 व 07 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य: श्वांस रोग के मरीज सावधानी बरतें।
आज का उपाय: मूंग का दान करें।
शुभ रंग: सफेद व आसमानी।
भाग्य प्रतिशत: 60%
7. जन्मांक 07 — शुभ अंक: 03 व 06
जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में नामांक 02 व 05 के उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से शुक्र सफलता देगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
आज का उपाय: तिल व चावल का दान करें।
शुभ रंग: हरा व बैंगनी।
भाग्य प्रतिशत: 75%
8. जन्मांक 08 — शुभ अंक: 04 व 07
जॉब व व्यवसाय: इस अंक व आज का अंक स्वामी दोनों शनि हैं। आज का दिन बिजनेस व जॉब में सफलता का है। केतु व बुध जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय: मिष्ठान, गुड़ व शीतल जल का दान करें।
शुभ रंग: बैंगनी व हरा।
भाग्य प्रतिशत: 70%
9. जन्मांक 09 — शुभ अंक: 01 व 03
जॉब व व्यवसाय: जॉब में मंगल व बुध का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। शनि व बुध व्यवसाय से धन लाभ कराएंगे।
स्वास्थ्य: कफ जनित रोग की संभावना है।
आज का उपाय: चावल, शक्कर इत्यादि का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी व सफेद।
भाग्य प्रतिशत: 70%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
