अध्यात्म

महीने की इन 6 तारीखों में जन्मे लोग आज रहें सावधान, हो सकता है बड़ा नुकसान

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 7 July 2026 : आज 7 जुलाई का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। इसकी जानकारी आप आज के अंकफल से कर सकते हैं।

Image

7 जुलाई का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 7 July 2026 : आज 07 जुलाई 2026 है। 07 का अंक आर्थिक लाभ, व्यवसाय में वृद्धि, धन, वैभव और आध्यात्मिक एवं गूढ़ ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। इस अंक के स्वामी ग्रह केतु हैं। केतु व्यक्ति को सूझबूझ, आत्मबल और नई दिशा देने वाले ग्रह माने जाते हैं। आज 07-07-2026 का भाग्यांक 06 रहेगा, जिसके स्वामी शुक्र हैं। शुक्र सुख, वैभव, कला, आकर्षण और भौतिक समृद्धि के कारक हैं। केतु, राहु और शनि परस्पर मित्र ग्रह माने जाते हैं। अंक 07 के मित्र अंक 05, 06 और 08 हैं। आज सुंदरकांड का पाठ करना विशेष रूप से शुभ माना गया है। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या रहेगा।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 02 और 03 रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में पहले की तुलना में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। भाग्यांक 06 के प्रभाव से पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में कफ संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। आज का उपाय श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 03 रहेगा। नौकरी में मनचाही प्रगति से प्रसन्नता मिलेगी। व्यवसाय में मूलांक 01 और 09 वाले लोगों का सहयोग लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 55% रहेगा।

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। गुरु और शुक्र का सहयोग नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ और विस्तार के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के मामले में पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। आज का उपाय सात अन्न का दान करें। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 06 और 08 रहेगा। प्रशासन, बैंकिंग, आईटी और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 03 और 09 वाले लोगों से लाभ मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें। शुभ रंग हरा और नीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 04 और 07 रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 05 और 08 वाले लोगों से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति और रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय सूर्योपासना करें। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 50% रहेगा।

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 04 और 07 रहेगा। व्यवसाय में कार्यों की अधिकता रहेगी, लेकिन सफलता भी मिलेगी। नौकरी में भाग्यांक 06 का पूरा सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। लीवर संबंधी समस्या वाले लोग सावधानी रखें। आज का उपाय सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग लाल और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 04 और 05 रहेगा। व्यवसाय में अपने कार्यों से संतुष्टि मिलेगी। नौकरी में पद परिवर्तन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में साइनस की समस्या वाले लोग सावधानी रखें। आज का उपाय उड़द और गुड़ का दान करें। शुभ रंग नीला और हरा रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 04 और 05 रहेगा। नौकरी में सफलता के अच्छे योग हैं। शनि और बुध का सहयोग करियर में बड़ी उपलब्धि दिला सकता है। व्यवसाय में भी लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय चावल और गुड़ का दान करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 03 रहेगा। केतु और मंगल का सहयोग नौकरी और व्यवसाय दोनों में लाभ दिला सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य के मामले में पेट संबंधी समस्या होने की आशंका है। आज का उपाय फलों का दान करें। शुभ रंग सफेद और लाल रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article