अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : महीने की इन 6 तारीखों में जन्मे लोगों को आज होगा मोटा फायदा, पढ़ें 5 जुलाई का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 5 July 2026 : आज का दिन किन लोगों के अच्छा रहेगा और किनके लिए अच्छा नहीं रहेगा। इसकी जानकारी आप आज के अंकफल से कर सकते हैं।

Image

5 जुलाई का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 5 July 2026 : आज 05 जुलाई 2026 है। 05 का अंक प्रसिद्धि, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग और तार्किक ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। यह अंक बहुत तेजी से सफलता दिलाने वाला और क्रिएटिविटी बढ़ाने वाला माना जाता है। 05 का स्वामी ग्रह बुध है, जो बुद्धिमत्ता, मैनेजमेंट स्किल और संवाद क्षमता का कारक है। आज 05-07-2026 का भाग्यांक 04 रहेगा, जिसके स्वामी राहु हैं। बुध और शुक्र परस्पर मित्र ग्रह हैं। अंक 05 के मित्र अंक 04, 06, 07 और 08 माने जाते हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 02 और 03 रहेगा। नौकरी में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन व्यवसाय में प्रगति के अच्छे योग बनेंगे। भाग्यांक 04 के प्रभाव से नौकरी में पद परिवर्तन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज का उपाय सूर्य उपासना करें तथा मसूर और लाल वस्त्र का दान करें। शुभ रंग लाल और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 03 रहेगा। व्यवसाय में काम का दबाव अधिक रह सकता है। नौकरी में प्रगति के योग हैं और मूलांक 01 या 09 वाले वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग पीला और नारंगी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। बुध और राहु का सहयोग नौकरी में बड़ा अवसर दिला सकता है। व्यवसाय में भी उन्नति के संकेत हैं। स्वास्थ्य के मामले में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज का उपाय गाय को गुड़ खिलाएं। शुभ रंग नारंगी और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 05 और 06 रहेगा। राहु का प्रभाव आईटी, बैंकिंग और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 01 और 03 वाले लोगों के सहयोग से फायदा मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय चावल और तिल का दान करें। शुभ रंग पीला और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 04 और 06 रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 02 और 09 वाले लोगों से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग हरा और लाल रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 04 और 05 रहेगा। व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। राहु और मंगल का सहयोग नौकरी में उन्नति और नए अवसर दिला सकता है। स्वास्थ्य के मामले में श्वास और आंखों से जुड़ी समस्या वाले लोग सावधानी रखें। आज का उपाय चावल का दान करें। शुभ रंग सफेद और लाल रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 05 और 06 रहेगा। नौकरी में आपकी प्रगति बनी रहेगी और व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में पेट संबंधी समस्या वाले लोग सावधानी रखें। आज का उपाय सप्त अन्न और गुड़ का दान करें। शुभ रंग हरा और नीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 03 और 06 रहेगा। व्यवसाय में विवादों से बचकर चलें। शनि और शुक्र का सहयोग नौकरी में बड़ी सफलता दिला सकता है। धैर्य बनाए रखने से भविष्य में अच्छे अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। शुभ रंग नारंगी और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 03 रहेगा। मंगल और गुरु का सहयोग व्यवसाय को नई दिशा देगा। नौकरी में मूलांक 01 और 09 वाले वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे उन्नति के अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग लाल और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article