अध्यात्म

Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (26 January 2026): इन 8 तारीखों में जन्मे लोगों केै लिए शानदार रहेगा आज का दिन, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 26 जनवरी

Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल) 26 January 2026: आज 26 जनवरी 2026 का दिन सोमवार है। आज माघ माह की गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। इस कारण आज देवी बगलामुखी का पूजन होगा। आज की तिथि के अंकों का योग 8 और पूरी तारीख के अंकों का योग 1 है। अंक 1 के स्वामी सूर्य व अंक 8 के स्वामी शनि हैं। इस कारण आज के दिन पर सूर्य और शनि की प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

Image

26 जनवरी का अंकफल

Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल) 26 January 2026: आज तारीख 26-01-2026 है और दिन सोमवार है। आज गुप्त नवरात्रि की अष्टमी है। इस कारण आज मां बगलामुखी का पूजन होगा। पूरी तारीख का योग करें तो (2 + 6 + 0 + 1 + 2 + 0 + 2 + 6 = 19) और 1 + 9 = 10, फिर 1 + 0 = 1 आता है। इस तरह आज का भाग्यांक 1 है, जिसका संबंध सूर्य ग्रह से माना जाता है। वहीं, आज की तारीख 26 है, जिसका योग 2 + 6 = 8 बनता है। अंक 8 का स्वामी ग्रह शनि होता है।

सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व, सम्मान और निर्णय क्षमता का कारक है, जबकि शनि कर्म, अनुशासन, धैर्य और न्याय से जुड़ा ग्रह माना जाता है। आज सूर्य और शनि के संयुक्त प्रभाव से दिन जिम्मेदारी, मेहनत और ठोस फैसलों वाला रह सकता है। जो लोग धैर्य और अनुशासन के साथ काम करेंगे, उन्हें स्थायी लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कि सभी 1 से 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोग)

आज भाग्यांक और आपका मूलांक समान होने से दिन आपके पक्ष में रह सकता है। जॉब में सूर्य और शनि के सहयोग से प्रगति होगी और प्रमोशन के संकेत मिल सकते हैं। बिजनेस में संघर्ष के बाद धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होगी। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

उपाय: सूर्योपासना करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोग)

आज काम की अधिकता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। जॉब में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। बिजनेस में मूलांक 5 और 8 वाले व्यक्ति का सहयोग लाभ दिला सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: नारंगी, पीला

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोग)

आज सूर्य और शनि का प्रभाव आपको कोई बड़ा अवसर दिला सकता है। जॉब में उन्नति के योग हैं। बिजनेस में नई दिशा मिल सकती है। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

उपाय: गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख में जन्मे लोग)

आज सूर्य का प्रभाव बैंकिंग, मैनेजमेंट और मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष सफलता दे सकता है। बिजनेस में बुध और शनि के सहयोग से लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 70%

मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख में जन्मे लोग)

आज बिजनेस में मूलांक 4 और 8 से लाभ मिलने के संकेत हैं। जॉब में उन्नति संभव है। रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

उपाय: तिल और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: हरा, लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख में जन्मे लोग)

आज शुक्र और बुध का सहयोग मिलेगा। जॉब में प्रगति और उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा, खासकर मूलांक 7 और 8 वाले अधिकारियों से लाभ होगा। स्वास्थ्य में लीवर से जुड़े मरीज सावधानी रखें।

उपाय: चावल का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी, पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोग)

आज जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से सफलता मिलेगी। बिजनेस में अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य में हार्ट के मरीज सावधानी बरतें।

उपाय: सूर्योपासना करें।

शुभ रंग: हरा, आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोग)

आज मूलांक और तारीख दोनों का स्वामी शनि होने से दिन खास है। बिजनेस में बड़ी सफलता के योग हैं। जॉब में स्थिरता और सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

उपाय: कंबल का दान करें।

शुभ रंग: हरा, नीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोग)

आज मंगल, केतु और शनि का सहयोग मिलेगा। जॉब में काम पूरे होंगे। बिजनेस में प्रगति से मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य में स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है।

उपाय: मूंग का दान करें।

शुभ रंग: लाल, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article