Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 25 February 2026: आज 25-02-2026 है। 25 का संयुक्त अंक चन्द्रमा और बुध का प्रभाव प्रदान करता है। यह अंक आर्थिक लाभ, व्यापारिक सफलता, धन, वैभव और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। 2 और 5 का योग 7 होता है, इसलिए यह एकल अंक 07 के समान फल देगा। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है, जो आध्यात्मिकता, शोध, विश्लेषण, रहस्य, ग्लैमर और प्रसिद्धि से जुड़ा है। यह अंक सूक्ष्म बुद्धि और आंतरिक शक्ति प्रदान करता है।
पूरी तिथि का योग (2+5+0+2+2+0+2+6 = 19, 1+9 = 10, 1+0 = 1) भाग्यांक 01 देता है। अंक 01 का स्वामी सूर्य है। सूर्य नेतृत्व, पद, प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास और प्रशासन का कारक है। सूर्य, गुरु और चन्द्रमा परम मित्र हैं, जबकि सूर्य और शनि में सामंजस्य कम रहता है। अंक 07 के मित्र अंक 05, 06 और 08 हैं। आज केतु और सूर्य का संयुक्त प्रभाव आपको आत्मबल के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। आइए जानते हैं कि सभी 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोग)
आज जॉब और व्यवसाय में स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। भाग्यांक 01 का प्रभाव आपको नेतृत्व का अवसर दे सकता है। जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय में लाभ होगा, विशेषकर प्रशासनिक या सरकारी कार्यों से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है।उदर संबंधी समस्या या पाचन विकार से सावधान रहें।
उपाय: गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोग)
जॉब में प्रसन्नता और संतोष बना रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिलेगा। व्यवसाय में नामांक 07 या 08 वाले व्यक्तियों से लाभ मिल सकता है। कोई पुराना संपर्क आर्थिक लाभ दे सकता है।स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मानसिक संतुलन बना रहेगा।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा, बैंगनी
भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोग)
गुरु, चन्द्रमा और सूर्य का प्रभाव जॉब में प्रमोशन या सम्मान दिला सकता है। शिक्षा, प्रशासन और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। व्यवसाय में भी लाभ और विस्तार की संभावना है। त्वचा या उदर विकार से सावधान रहें।
उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।
शुभ रंग: नीला, हरा
भाग्य प्रतिशत: 70%
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख में जन्मे लोग)
भाग्यांक 01 आईटी, मीडिया और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आशातीत सफलता दे सकता है। व्यवसाय में नामांक 07 और 08 वाले व्यक्तियों से लाभ होगा। नई योजना पर कार्य आरंभ हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, फिर भी थकान से बचें।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा, बैंगनी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख में जन्मे लोग)
आज व्यवसाय में नामांक 04 और 07 से लाभ मिलने के संकेत हैं। जॉब में प्रमोशन या वेतनवृद्धि की संभावना बन सकती है। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। बुध का प्रभाव संचार और निर्णय क्षमता को मजबूत करेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद, नीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख में जन्मे लोग)
आज जॉब में कार्यों की अधिकता रहेगी, लेकिन सफलता भी मिलेगी। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। भाग्यांक 01 का प्रभाव भविष्य में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी दिला सकता है। बीपी और शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा, बैंगनी
भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोग)
आज आपका स्वामी केतु प्रभावी रहेगा। व्यवसाय में अपने कार्यों से संतोष मिलेगा और नई दिशा मिल सकती है। जॉब में पद परिवर्तन या स्थान परिवर्तन के संकेत हैं। शुक्र और बुध अनुकूल फल देंगे। लिवर या पाचन संबंधी समस्या से सावधान रहें।
उपाय: गुड़ और मसूर का दान करें।
शुभ रंग: नीला, आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोग)
आज व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। शनि, शुक्र और केतु का सहयोग जॉब में बड़ी उपलब्धि दिला सकता है। किसी महत्वपूर्ण परियोजना में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन तनाव से बचें।
उपाय: तिल और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: बैंगनी, आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 70%
मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोग)
आज जॉब में शुक्र और मंगल का सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में नई योजना लाभ दे सकती है। भूमि, तकनीकी या प्रबंधन से जुड़े कार्यों में सफलता संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, फिर भी क्रोध से बचें।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें एवं फलों का दान करें।
शुभ रंग: पीला, लाल
भाग्य प्रतिशत: 70%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
