अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: सक्सेस या सावधानी? मूलांक के आधार पर जानें करियर- स्वास्थ्य- प्रेम का हाल, पढ़ें 24 दिसंबर का अंकज्योतिष भविष्यवाणी

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकज्योतिष भविष्यवाणी): आज 24 दिसंबर 2025 है, अंक ज्योतिष अनुसार यहां देखें आपके जन्मांक के हिसाब से आपका आज का दिन कैसा रहेगा। आज का कार्य सफल होंगे और क्या नहीं, शुभ अंक, दान से जुड़े सारे अनुष्ठान।

Image

आज का राशिफल 24 दिसंबर 2025 (pic credit: canva)

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकज्योतिष भविष्यवाणी): आज 24 दिसम्बर 2025 है। 24 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ है। यह फ़िल्म मीडिया, वैभव, शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा। 06 का स्वामीग्रह शुक्र है। 24-12-2025का भाग्यांक 09ही रहेगा। सूर्य गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं।अंक 06 के मित्र अंक 04, 05 तथा 08 हैं। भाग्यांक 09 का स्वामी मंगल रियल स्टेट, फ़िल्म, तंत्र, ज्ञान, कर्म, धर्म, शिक्षा, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। पौष माह चल रहा है। भगवान विष्णु उपासना करें।

24 दिसम्बर 2025 का अंकफल-

जन्मांक 01

  • शुभ अंक- 02 व 09
  • जाँब व व्यवसाय- अंक 01 व 03 मित्र हैं।गुरु व सूर्य प्रगति देंगे।इस अंक का स्वामी सूर्य है। सूर्य व शुक्र का सपोर्ट है। बहुत जल्द जाँब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 09 का स्वामी मंगल आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
  • स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।
  • आज का उपाय- हनुमानबाहुक का पाठ करें।
  • शुभ रंग- लाल व पीला।
  • भाग्य प्रतिशत- 75%

जन्मांक 02

  • शुभ अंक- 01 व 09
  • जाँब व व्यवसाय- सूर्य व गुरु मित्र हैं।जाँब में बहुत जल्द उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 05 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
  • स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
  • आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें।
  • शुभ रंग- लाल व हरा।
  • भाग्य प्रतिशत- 70%

जन्मांक 03

  • शुभ अंक- 02 व 09
  • जाँब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय के लिए लाभ का है। जाँब में भविष्य में किसी नए दायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। व्यवसाय में नवीन कार्य संभावित है।
  • स्वास्थ्य-उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
  • आज का उपाय- श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
  • शुभ रंग- हरा व बैगनी।
  • भाग्य प्रतिशत- 65%

जन्मांक 04

  • शुभ अंक- 07 व 08
  • जाँब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। व्यवसाय में अंक 05 व 08 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
  • स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
  • आज का उपाय- शिव उपासना करें।
  • शुभ रंग- लाल व सफेद।
  • भाग्य प्रतिशत- 65%

जन्मांक 05

  • शुभ अंक- 04 व 07
  • जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 04 व 07 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। नामांक 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
  • स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
  • आज का उपाय- सूर्योपासना करें।
  • शुभ रंग- लाल व पीला।
  • भाग्य प्रतिशत- 65%

जन्मांक 06

  • शुभ अंक- 07 व 08
  • जाँब व व्यवसाय- आज बिजनेस में लाभ है। अंक 06 के स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको भविष्य में जाँब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
  • स्वास्थ्य- स्किन के मरीज सावधानी बरतें।
  • आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
  • शुभ रंग- हरा व बैगनी।
  • भाग्य प्रतिशत- 55%

जन्मांक 07

  • शुभ अंक- 06 व 08
  • जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में इस अंक के स्वामी केतु व भाग्यस्वामी मङ्गल सफलता दे सकता है। जाँब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
  • स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
  • आज का उपाय- हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।
  • भाग्य प्रतिशत- 65%।
  • शुभ रंग- 55%

जन्मांक 08

  • शुभ अंक- 04 व 07
  • जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्य स्वामी मंगल है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। बुध व आज के अंक स्वामी शुक्र कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
  • स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।अन्न का दान करें।
  • आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें।
  • शुभ रंग- नीला व हरा।
  • भाग्य प्रतिशत- 65%

जन्मांक 09

  • शुभ अंक- 01 व 02
  • जाँब व व्यवसाय- अंक 03 व 09 का सहयोग सुखद है।व्यवसाय को राहु व मंगल नई दिशा देंगे। जाँब में आज के अंक स्वामी शुक्र व मित्र शनि तथा इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
  • स्वास्थ्य-मङ्गल उदर रोग की सम्भावना दे सकता है।
  • आज का उपाय - गुड़ व मसूर का दान करें।
  • शुभ रंग- लाल व पीला।
  • भाग्य प्रतिशत- 75%
Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article