अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal ( 29 January 2026): इन 8 तारीखों में जन्मे लोगों का 'बेस्ट डे' आज, महालाभ के लिए रहें तैयार

Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल) 29 January 2026: आज 29 जनवरी को जया एकादशी का दिन है। इसके साथ ही आज के दिन पर चंद्रमा और राहु का प्रभाव देखा जाएगा। आइए जानते हैं कि सभी 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

29 जनवरी 2026 का अंकफल

29 जनवरी 2026 का अंकफल

Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल) 29 January 2026: आज तारीख 29-01-2026 है और दिन गुरुवार है। आज की तारीख 29 है, जिसका योग 2 + 9 = 11, फिर 1 + 1 = 2 बनता है। यानी आज की तारीख का प्रभाव अंक 2 (चंद्रमा) से जुड़ा है।

वहीं पूरी तारीख का योग करें तो (2 + 9 + 0 + 1 + 2 + 0 + 2 + 6 = 22) और 2 + 2 = 4 आता है। इस तरह आज का भाग्यांक 4 रहेगा, जिसका स्वामी ग्रह राहु माना जाता है।

अंक 29 का संयुक्त प्रभाव चंद्रमा और मंगल से जुड़ा होता है। यह अंक शुभ फल, सुख-संपत्ति, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग, भक्ति और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। वहीं भाग्यांक 4 राहु से जुड़ा होने के कारण आज का दिन योजनाओं में बदलाव, नई सोच और अलग तरीके से काम करने की प्रेरणा दे सकता है। आइए जानते हैं कि 1 से 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोग)

आज जॉब और व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। भाग्यांक 4 का प्रभाव आपको जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी दिला सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम की सराहना हो सकती है। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। स्वास्थ्य में पेट या उदर से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

उपाय: मसूर दाल और लाल वस्त्र का दान करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोग)

आज काम की अधिकता के कारण मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। हालांकि जॉब में प्रगति बनी रहेगी और मूलांक 1 व 3 वाले वरिष्ठ अधिकारी मददगार साबित हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला, हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोग)

आज गुरु और सूर्य का प्रभाव आपको जॉब और व्यवसाय में आगे बढ़ने का अवसर देगा। व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है और जॉब में उन्नति के संकेत हैं। हालांकि आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, सावधानी रखें।

उपाय: सूर्योपासना करें।

शुभ रंग: हरा, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख में जन्मे लोग)

आज मूलांक और भाग्यांक दोनों का स्वामी राहु होने से बैंकिंग और आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। जॉब में नई जिम्मेदारी मिलेगी और व्यवसाय में मूलांक 1 व 3 से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय: उड़द का दान करें।

शुभ रंग: हरा, बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख में जन्मे लोग)

आज व्यवसाय में मूलांक 3 और 9 से लाभ मिलने के संकेत हैं। जॉब में उन्नति के योग बन रहे हैं और रुके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन दिनचर्या अनियमित न रखें।

उपाय: तिल का दान करें।

शुभ रंग: हरा, बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख में जन्मे लोग)

आज शुक्र और चंद्रमा का प्रभाव मीडिया, बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में काम करने वालों को लाभ देगा। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और व्यवसाय में सफलता के योग हैं। बीपी के मरीज सावधानी रखें।

उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा, बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोग)

आज जॉब में आपकी प्रगति देखकर आप संतुष्ट रहेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी, लेकिन लापरवाही नुकसान करा सकती है। शुगर से जुड़ी समस्या वालों को विशेष ध्यान रखना होगा।

उपाय: गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: हरा, नीला

भाग्य प्रतिशत: 60%

मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोग)

आज जॉब में सफलता के योग हैं। शनि और शुक्र का सहयोग मिलेगा। रियल एस्टेट और आईटी से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: आसमानी, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोग)

आज सूर्य और मंगल का प्रभाव आपको जॉब और व्यवसाय में आगे बढ़ाएगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे और व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

उपाय: तिल और चावल का दान करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 60%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article