Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 19 June 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 19 जून 2023 है। 19 का संयुक्त अंक धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह धार्मिकता आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। आज 19-06-2023 का भाग्यांक 05 रहेगा। अंक 05 का स्वामी ग्रह बुध, शनि व शुक्र का मित्र है। केतु, शुक्र,शनि व बुध परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 01 के मित्र अंक 02, 03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
जन्मांक 01
शुभ अंक- 02 व 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 02 व 03 की हेल्प से प्रगति है। सूर्य, मित्र ग्रह गुरु- चन्द्रमा व मङ्गल आपको जॉब में सफलता दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है। सूर्य के द्रव्यों गुड़ इत्यादि का दान करें।
जन्मांक 02
शुभ अंक- 09 व 01
जॉब व व्यवसाय- गुरु व सूर्य मित्र हैं। जॉब व व्यवसाय में प्रोग्रेस रह सकती है। नामांक 03 व 05 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
जन्मांक 03
शुभ अंक- 01 व 02
जॉब व व्यवसाय- अंक स्वामी गुरु, मित्र चन्द्रमा व भाग्य स्वामी बुध है। जॉब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। इस अंक का स्वामी गुरु व सूर्य के सपोर्ट से व्यवसाय में नवीन कार्य संभावित है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
जन्मांक 04
शुभ अंक- 06 व 07
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 05 टीचिंग मैनेजमेंट व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 05 व 06 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
जन्मांक 05
शुभ अंक- 06 व 08
जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 04 व 06 के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उड़द का दान करें।
जन्मांक 06
शुभ अंक- 05 व 07
जॉब व व्यवसाय-आज का भाग्यअंक 05 जो कि अंक 06 का मित्र अंक है। आज व्यवसाय में बुध व शुक्र का सपोर्ट है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी व शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
जन्मांक 07
शुभ अंक- 04 व 05
जॉब व व्यवसाय-अंकस्वामी केतु शुक्र व शनि का मित्र है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
जन्मांक 08
शुभ अंक- 04 व 07
जॉब व व्यवसाय- शनि व शुक्र सहित उसके मित्र ग्रह बुध का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। उड़द का दान करें
जन्मांक 09
शुभ अंक- 02 व 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक 05 व 06 का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 04 व 06 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा भी संभावित है।
स्वास्थ्य- हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। तिल का दान करें।
