Horoscope Today (आज का राशिफल) 19 June 2023: आज चन्द्रमा मिथुन राशि में आद्रा नक्षत्र के द्वितीय चरण में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व मकर के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...
मेष राशिफल
आज चन्द्रमा का तृतीय भाव में व सूर्य का भी इस राशि में गोचर धन लाभ तो देगा लेकिन जॉब में परेशानी दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें। परिवार में तनाव रह सकता है।
वृष राशिफल
आज का दिन आईटी व बैंकिंग जॉब में विशेष सफलता का है। सूर्य -चन्द्रमा के द्वितीय गोचर धन का आगमन करवा सकते हैं। जॉब में स्थान या दायित्व में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द व गुड़ का दान करें।
मिथुन राशिफल
गुरु का इस राशि से एकादश व सूर्य व चन्द्रमा का मिथुन गोचर सफलता कारक है। बिजनेस में प्रगति होगी। मित्रों के सहयोग के कारण सफलता आसान है। जॉब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आध्यात्म की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है।
कर्क राशिफल
इस राशि का स्वामी चन्द्रमा व सूर्य का द्वादश गोचर आर्थिक सुख में उन्नति देगा। राजनीति फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें। शनि के द्रव्य तिल का दान करें।
सिंह राशिफल
आज सूर्य का मिथुन-गुरु का मेष व चन्द्रमा का एकादश गोचर आज के लिए मंगलमय है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। मित्रों के सहयोग को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
कन्या राशिफल
चन्द्रमा व सूर्य दशम में आर्थिक सुख से प्रसन्नता देंगे। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन सम्भव है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। पिता का आर्शीवाद लें।
तुला राशिफल
शुक्र व बुध का प्रभाव मङ्गलमय है। शनि का पंचम गोचर लाभ प्रदान कर रहे हैं। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सफेद व लाल रंग शुभ है।
वृश्चिक राशिफल
आज सूर्य का मिथुन तथा गुरु का इस राशि से खष्ठम गोचर स्वास्थ्य सुख में सफलता देगा। मेष व कर्क राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। अपराजिता का पेड़ लगाएं। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।
धनु राशिफल
आज गुरु मेष तथा सूर्य इसी राशि से सप्तम व शनि तृतीय रहकर पॉलिटिक्स के लिए अनुकूल हैं। सूर्य व गुरु उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
मकर राशिफल
सूर्य मिथुन, राशि स्वामी शनि इस राशि से द्वितीय व चन्द्रमा इस राशि से खष्ठम गोचर कर रहे हैं। पॉलिटीक्स को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है।तुला राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। चावल व तिल का दान करें।
कुंभ राशिफल
आज का दिन व्यवसाय में प्रोग्रेस का है। इस राशि में गोचर करता शनि, मिथुन राशि के सूर्य व चन्द्रमा जॉब में प्रोमोशन सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।
मीन राशिफल
आज जॉब में इस राशि से चतुर्थ चन्द्रमा, द्वितीय गुरु व कुम्भ के शनि मङ्गलमय हैं। गुरु स्वास्थ्य समस्या को समाप्ति दे सकता है। यात्रा के प्रति सचेत रहें।पीला व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। गाय को केला खिलाएं।
