अध्यात्म

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 15 April 2023: शनि देव आज जन्मांक 8 वालों को देंगे खूब लाभ, जानें आज का अंकज्योतिष राशिफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 14, 2023, 06:00 PM IST

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 15 April 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज शनिवार है। ये दिन शनि देव (Shani Dev) की अराधना के लिए खास माना जाता है। आज शनि देव जन्मांक 8 वाले लोगों पर मेहरबान रहने वाले हैं। यहां जानिए अपना अंकज्योतिष राशिफल।

Image

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 15 April 2023: आज का अंकज्योतिष राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 15 April 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 15 अप्रैल 2023 है। 15 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ है। यह फ़िल्म, मीडिया, वैभव ,शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा। 06 का स्वामीग्रह शुक्र है। 15-04-2023 का भाग्यांक 08 रहेगा, जिसका स्वामी शनि है। अंक 06 के मित्र अंक 04,05 तथा 08 हैं। भाग्यांक 08 का स्वामी शनि न्याय, फ़िल्म, प्रबंधन, कर्म, धर्म, शिक्षा, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक 01 (जन्म तारीख 1, 10, 19, 28)

शुभ अंक-02 व 03

अंक 01,02 व 09 मित्र हैं। सूर्य व शुक्र प्रगति देंगे। इस अंक का स्वामी सूर्य है। सूर्य व शनि का सपोर्ट है। नौकरी में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 08 का स्वामी शनि टीचिंग, आईटी व बैंकिंग नौकरी में लाभ दे सकता है। कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है।

जन्मांक 02 (जन्म तारीख 2, 11, 20, 29)

शुभ अंक-01 व 09

सूर्य व गुरु मित्र हैं। नौकरी में उन्नति रहेगी। नामांक 04 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

जन्मांक 03 (जन्म तारीख 3, 12, 21, 30)

आज का दिन व्यवसाय के लिए लाभ का है। नौकरी में किसी नए दायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। व्यवसाय में यात्रा संभावित है। नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

जन्मांक 04 (जन्म तारीख 4, 13, 22, 31)

शुभ अंक-05 व 06

आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। नौकरी में अंक 04 व 06 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

जन्मांक 05 (जन्म तारीख 5, 14, 23)

शुभ अंक-06 व 07

व्यवसाय में नामांक 06 व 08 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। नौकरी में नामांक 04 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

जन्मांक 06 (जन्म तारीख 6, 15, 24)

शुभ अंक-05 व 07

आज बिजनेस में लाभ है। अंक 08 के स्वामी शनि व मित्र अंक 07 स्वामी केतु का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको नौकरी में प्रमोशन का अवसर दे सकता है। शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07 (जन्म तारीख 7, 16, 25)

शुभ अंक-04 व 08

व्यवसाय में इस अंक के स्वामी केतु व भाग्यस्वामी शनि सफलता दे सकता है। नौकरी में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। स्वास्थ्य में साइनस के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08 (जन्म तारीख 8, 17, 26)

शुभ अंक-03 व 06

आज का भाग्य स्वामी शनि है। इस अंक का स्वामी भी शनि है। नौकरी को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। बुध व आज के अंक स्वामी शुक्र कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

जन्मांक 09 (जन्म तारीख 9, 18, 27)

शुभ अंक-01 व 03

मंगल व शुक्र का सपोर्ट रहेगा। अंक 06 व 08 का सहयोग सुखद है। व्यवसाय को मंगल नई दिशा देंगे। नौकरी में आज के अंक स्वामी शुक्र तथा इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य-शुक्र यूरिन से सम्बन्धित रोग दे सकता है। अन्न दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article