अध्यात्म

आज का अंकज्योतिष भविष्यफल, 26 December 2025: इन 8 तारीखों में जन्मे लोगों को आज होगा महालाभ, पढ़ें 26 दिसंबर का अंकज्योतिष भविष्यफल

Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंकज्योतिष भविष्यफल) 26 December 2025 (शुक्रवार): आप अपने जन्म की तारीख से भविष्य में होने वाली घटनाओं का अंदाजा लगा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, यह आप अंकफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

Image

26 दिसंबर का अंकफल

आज का अंकज्योतिष भविष्यफल 26 December 2025 (शुक्रवार): आज 26 दिसंबर 2025 दिन बुधवार है। तारीख 26 के अंकों का योग 8 है। वहीं, पूरी तिथि के अंकों का योग 2 है। अंक 8 के स्वामी शनि और अंक 2 के स्वामी चंद्रमा है। इस कारण आज चंद्रमा और शनि का प्रभाव पूरे दिन पर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही आज का दिन शुक्रवार है तो शुक्र ग्रह का भी असर आपको देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहने वाला है?

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब और व्यवसाय में शनि और सूर्य के सहयोग से प्रगति होगी। भाग्यांक 2 जॉब में प्रमोशन दे सकता है। व्यवसाय में संघर्ष संभव है। पेट संबंधी रोग से परेशानी हो सकती है।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब में कार्यों की अधिकता से परेशानी रहेगी। मूलांक 5 और 7 वाले व्यक्ति व्यवसाय में लाभ देंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

चंद्रमा और शनि व्यवसाय में बड़ा अवसर देंगे। जॉब में उन्नति होगी। नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 3 पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

बैंकिंग, मैनेजमेंट और मीडिया फील्ड में बड़ी सफलता मिलेगी। बुध और शनि के सपोर्ट से व्यवसाय में शुभ लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: बैगनी और हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 7 और 9 वाले व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। रुका कार्य प्रगति पर आएगा। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

शुक्र और बुध का सपोर्ट लाभ देगा। जॉब में उत्कर्ष का दिन है। मूलांक 6 और 8 वाले उच्चाधिकारी सहयोग देंगे। लिवर के मरीज सावधानी रखें।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

अपने कार्यों से खुश रहेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से शुक्र सफलता देगा। लिवर के रोगी सावधानी रखें।

उपाय: श्री ऋग्वैदिक सूक्त की 16 ऋचाओं का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

व्यवसाय में सफलता का दिन है। शनि बहुत जल्द बड़ी सफलता देंगे। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

मंगल और शनि का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय में प्रगति से खुश रहेंगे। शनि और मंगल धन लाभ कराएंगे। कफ जनित विकार संभव है।

उपाय: चावल दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article