अध्यात्म

आज का अंकज्योतिष भविष्यफल, 23 दिसंबर 2025: महीने की इन 7 तारीखों में जन्मे लोगों का लकी डे आज, पढ़ें 23 दिसंबर का अंकफल

Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंकज्योतिष भविष्यफल) 23 December 2025 (मंगलवार) मूलांक 1 से 9 तक वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज 23 दिसंबर का दिन मंगलवार है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, यह आप दैनिक अंकफल से आसानी से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपके लिए आज का अंकफल क्या कह रहा है।

Image

23 दिसंबर का अंकफल

आज का अंकज्योतिष भविष्यफल 23 दिसंबर 2025 (मंगलवार): आज 23 दिसंबर 2025 का दिन मंगलवार है। आज की तारीख के अंकों का योग 5 है। वहीं, पूरी तिथि के अंकों का योग 8 हैं। अंकज्योतिष में अंक 5 के स्वामी बुध और अंक 8 के स्वामी शनि को माना गया है। इस कारण आज के दिन पर बुध और शनि का प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके साथ ही दिन मंगलवार होने के कारण मंगल का भी असर आपको अपनी लाइफ पर देखने के लिए मिल सकता है। आइए जानते हैं सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब में प्रमोशन और व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 8 जॉब में पद परिवर्तन दे सकता है। लिवर संबंधी रोग से परेशानी हो सकती है।

उपाय: हनुमान चालीसा के 7 पाठ करें, मसूर-गुड़ दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

व्यवसाय में कार्यों की अधिकता से परेशानी रहेगी। मूलांक 4 और 6 वाले उच्चाधिकारी जॉब में लाभ देंगे। जॉब में प्रोग्रेस है। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

गुरु और शनि जॉब में बड़ा अवसर देंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। स्किन विकार से कष्ट हो सकता है।

उपाय: गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

आईटी, टीचिंग और बैंकिंग फील्ड में बड़ी सफलता मिलेगी। मूलांक 4 और 8 वाले व्यक्तियों से शुभ लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद और हरा

भाग्य प्रतिशत: 60%

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 4 और 6 वाले व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। रुका कार्य प्रगति पर आएगा। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

व्यवसाय में सफलता का दिन है। भाग्यांक 5 के बुध और 6 के शुक्र का सहयोग मिलेगा। नेत्र के मरीज सावधानी रखें।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

अपने प्रगति से खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है। बीपी के रोगी सावधानी रखें।

उपाय: कम्बल दान करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 60%

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

बिजनेस में विवादों से बचें। शनि और बुध जॉब में बड़ी सफलता देंगे। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

मंगल और बुध का सपोर्ट रहेगा। मूलांक 5 और 7 वाले उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 3 बार पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 60%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article