Daily Numerology Prediction: 15 नवंबर 2025, शनिवार का दिन। संयुक्त अंक 15 बहुत शुभ है , यह फिल्म, मीडिया, वैभव, शिक्षा, ज्ञान और नाम का प्रतीक। यह तेजी से सफलता देता है। इसका एकल अंक 06 है, जिसका स्वामी शुक्र है। आज का भाग्यांक 08 है, जिसका स्वामी शनि है। अंक 06 के मित्र 04, 05 और 08 हैं। भाग्यांक 08 न्याय, मन, कविता, प्रबंधन, मेहनत, धर्म, शिक्षा, आत्मविश्वास और धैर्य का प्रतीक है।
15 नवंबर 2025 को संयुक्त अंक 15 (शुक्र प्रभाव) + भाग्यांक 08 (शनि प्रभाव) का खास संयोग है। शुक्र सौंदर्य, पैसा और रिश्तों में मदद करेगा। शनि मेहनत, न्याय और लंबी सफलता देगा। दिन नौकरी, बिजनेस, प्रमोशन, नई डील और शिक्षा के लिए बहुत अच्छा है। आइए मूलांक के अनुसार जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा?
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
सूर्य और शुक्र तरक्की देंगे। सूर्य-शनि का साथ रहेगा। नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में उन्नति होगी। शनि टीचिंग, आईटी और बैंकिंग नौकरी में फायदा देगा। कफ की परेशानी हो सकती है।
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
चंद्रमा और गुरु मित्र हैं। नौकरी में उन्नति होगी। मूलांक 04 व 08 वाला व्यक्ति बिजनेस में फायदा देगा। सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी।
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
नौकरी में तरक्की का दिन है। नई जिम्मेदारी शुरू हो सकती है। बिजनेस में यात्रा हो सकती है। आंखों या कफ की तकलीफ हो सकती है।
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
बिजनेस में नई डील से फायदा होगा। नौकरी में मूलांक 08 व 06 वाले सीनियर्स की मदद से तरक्की होगी। सेहत सुधार के लिए सुंदरकांड पढ़ें।
मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
बिजनेस में मूलांक 04 व 08 वाले से फायदा मिलेगा। नौकरी में मूलांक 03 व 09 वाले सीनियर्स का साथ रहेगा। सेहत को लेकर खुश रहेंगे।
मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
बिजनेस में फायदा है। शनि और शुक्र का साथ सीनियर्स से प्रमोशन दिला सकता है। शुगर या बीपी के मरीज सावधानी रखें।
केतु और शनि बिजनेस में सफलता देंगे। नौकरी में प्रमोशन की उम्मीद है। सांस या साइनस के मरीज सावधानी बरतें।
शनि ही भाग्य और अंक स्वामी है। नौकरी में बड़ा फायदा हो सकता है। बुध और शुक्र नई बिजनेस डील दिला सकते हैं। सेहत बहुत अच्छी रहेगी।
मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
मंगल, चंद्रमा और शुक्र का साथ रहेगा। मूलांक 04 व 08 का सहयोग अच्छा है। बिजनेस को नई दिशा मिलेगी। शुक्र और मंगल सीनियर्स के साथ से प्रमोशन दिला सकते हैं। सेहत उत्तम रहेगी। यह शुक्र-शनि का खास संयोग मूलांक 1, 3, 4, 5, 6, 8 और 9 वालों को बड़ी सफलता देगा। दान, पूजा और सावधानी से इस अच्छे योग का पूरा फायदा उठाएं।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।