आज ग्रहण कितने बजे से लगेगा 17 फरवरी 2026, आज ग्रहण लगने का टाइम, आज ग्रहण कब से कब तक है, सूतक लग गया है क्या
- Authored by: मेधा चावला
- Updated Feb 17, 2026, 02:37 PM IST
Aaj grahan kitne baje se lagega 17 February 2026 (Surya Grahan Timing today), आज ग्रहण कब से कब तक है फाल्गुन अमवास्या पर: आज 17 फरवरी 2026, दिन मंगलवार को फाल्गुन मास की अवामस तिथि है। आज की इसी अमावस्या पर साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यहां देखें कि आज ग्रहण लगने का टाइम क्या है, आज ग्रहण कब से कब तक है और ग्रहण का सूतक लग गया है क्या।
आज 17 फरवरी 2026 सूर्य ग्रहण कब से कब तक लगेगा
Aaj grahan kitne baje se lagega 17 February 2026 (Surya Grahan Timing today), आज ग्रहण कब से कब तक है फाल्गुन अमवास्या पर: साल 2026 में पहला सूर्य ग्रहण आज लग रहा है। आज 17 फरवरी को मंगलवार के दिन फाल्गुन मास की अवामस तिथि पड़ रही है। आज का सूर्य ग्रहण एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा, जिसे अक्सर रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। यहां देखें कि आज ग्रहण कब से लगने जा रहा है। आज के ग्रहण के टाइमिंग क्या हैं। और क्या ग्रहण का सूतक लग गया है।
आज 17 फरवरी 2026 सूर्य ग्रहण कब से लगेगा
आज 17 फरवरी 2026 को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:26 बजे शुरू होगा। आज पूर्ण सूर्य ग्रहण शाम में 5:13 बजे से 6:11 बजे तक रहेगा। आज के सूर्य ग्रहण का मुख्य चरण मध्य-दोपहर से लेकर शाम तक रहेगा। इस दौरान सूर्य आंशिक रूप से ढका हुआ दिखाई देगा। आज के ग्रहण का समापन शाम 7:57 बजे के आसपास होगा। पूरे ग्रहण की अवधि लगभग 4 घंटे 31 मिनट की रहेगी।
आज 17 फरवरी 2026 सूर्य ग्रहण टाइमिंग
- सूर्य ग्रहण 2026 आरंभ: दोपहर 3:26 बजे से (कुल अवधि 4 घंटे 32 मिनट)
- पूर्ण सूर्य ग्रहण : शाम में 5:13 बजे से 6:11 बजे तक (कुल अवधि 58 मिनट)
- ग्रहण का मध्य : शाम में 5:42 बजे पर।
- ग्रहण समाप्त : शाम में 7:57 बजे पर
आज 17 फरवरी 2026 को कौन सा ग्रहण लगेगा
आज 17 फरवरी 2026 को फाल्गुन अमावस पर वलयाकार सूर्य ग्रहण लगेगा। दरसअल जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, तब सूर्य ग्रहण लगता है। हालांकि अगर चंद्रमा पृथ्वी से थोड़ा अधिक दूरी पर हो तो वह सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं पाता। ऐसी स्थिति में सूर्य का मध्य भाग ढक जाता है, जबकि उसके किनारे चमकते रहते हैं। इस तरह ग्रहण के समय ढके सूर्य के चारों ओर एक उजली, गोलाकार प्रकाश रेखा दिखाई देती है। यह दृश्य बिल्कुल आग की चमकदार अंगूठी जैसा प्रतीत होता है। इसी कारण इस प्रकार के ग्रहण को रिंग ऑफ फायर या वलयाकार सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
क्या आज 17 फरवरी 2026 का सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा
आज 17 फरवरी 2026 का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। देश के किसी भी शहर से इसे देख पाना संभव नहीं होगा। ग्रहण का मुख्य प्रभाव दक्षिणी गोलार्ध के क्षेत्रों में रहेगा। अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, चिली, अर्जेंटीना और आसपास के देशों में यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा।
क्या आज 17 फरवरी 2026 के ग्रहण का सूतक लग गया है
सूर्यग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले आरंभ हो जाता है और ग्रहण समाप्त (मोक्ष) होने तक रहता है। ऐसे में सूर्यग्रहण का सूतक काल भारतीय समयानुसार, मध्य रात्रि 3 बजकर 26 मिनट पर आरंभ हो जाएगा। चूंकि आज का ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। ऐसे में मंदिरों के कपाट बंद नहीं किए जाएंगे और दैनिक पूजा-पाठ सामान्य रूप से जारी रहेगा।
आज 17 फरवरी 2026 का सूर्य ग्रहण किस राशि में लगेगा
बता दें कि सूर्यग्रहण कुंभ राशि में लगने जा रहा है। इस समय सूर्य का गोचर कुंभ राशि में रहेगा और सूर्य के साथ राहु भी इसी राशि में मौजूद होंगे। ऐसे में यह सूर्यग्रहण बहुत ही प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला है।
2026 में अगला ग्रहण कब लगेगा
17 फरवरी के सूर्य ग्रहण के अलावा 2026 में 3 मार्च को चंद्र ग्रहण भी लगेगा, जो भारत में दिखाई देगा। इसके बाद इस साल का अगला सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा। हालांकि यह ग्रहण भी भारत से नहीं दिखेगा।
