अध्यात्म

आज एकादशी है क्या, 15 नवंबर 2025 को कौन सी एकादशी है, आज एकादशी कितने बजे तक है

Aaj Ekadashi Hai Kya: आज एकादशी है क्या? आज कौन सी एकादशी है? 15 नवंबर 2025 को एकादशी कितने बजे तक है? एकादशी के जुड़े इस सभी तरह के सवालों के जवाब यहां मौजूद हैं।

Image

15 नवंबर 2025 को कौन सी एकादशी है (pic credit: canva)

Aaj Ekadashi Hai Kya: हर महीने में दो एकादशी व्रत पड़ते हैं। एक कृष्ण पक्ष में तो दूसरा शुक्ल पक्ष में। तो क्या आज एकादशी है? आज की तिथि और व्रत को लेकर लोगों में काफी ज्यादा कंफ्यूज हैं। आज कौन सी एकादशी है? 15 नवंबर 2025 को एकादशी कितने बजे तक है? यहां से आप एकादशी से जुड़ी सारी जानकारी ले सकते हैं। इससे एकादशी को लेकर आपकी सारी कंफ्यूजन भी दूर हो जाएगी।

आज एकादशी है क्या?

हां, आज यानी 15 नवंबर 2025, शनिवार के दिन एकादशी है। आज ही एकादशी का व्रत किया जाएगा। मान्यता है कि आज के दिन व्रत करने से अनेक जन्मों के पापों का नाश होता है।

15 नवंबर 2025 को कौन सी एकादशी है?

15 नवंबर 2025, दिन शनिवार को उत्पन्ना एकादशी है। ये एकादशी हर साल मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष में आती है। आज के दिन को पापों से मुक्ति और पुण्य की प्राप्ति का एक उत्तम दिन माना जाता है।

आज एकादशी कितने बजे तक है?

15 नवंबर 2025 को एकादशी तिथि का समापन 16 नवंबर 2025 को सुबह 5:31 बजे होगा।

उत्पन्ना एकादशी के शुभ मुहूर्त-

शुभ मुहूर्त- 11:22 AM से 12:04 PM

गुलिक काल- 06:16 AM से 7:38 AM

राहुकाल- 08:59 AM से 10:21 AM

यमघण्टकाल- 01:05 PM से 2:27 PM

उत्पन्ना एकादशी का पारण कितने बजे होगा?

उत्पन्ना एकादशी व्रत का पारण कल यानी 16 नवंबर 2025, रविवार के के दिन दोपहर 01:10 से 03:18 बजे तक रहेगा। जबकि पारण तिथि के दिन हरि वासर समाप्त होने का समय सुबह 09:09 बजे का है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article