अध्यात्म

शब-ए-बारात पर आपके शहर में कितने बजे होगा चांद का दीदार, जानिए आज के सूर्यास्त और चंद्रोदय का समय

Shab E Barat Moon Rise And Sunset Time: आज 3 फरवरी 2026 को शब-ए-बारात है। आज की इस पाक रात में लोग अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। आज मगरिब की नमाज के बाद ही शब-ए-बारात की इबादत शुरू की जाती है। ऐसे में सूर्यास्त और चांद निकलने के समय की जानकारी काफी महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि मगरिब की नमाज सूर्यास्त पर होती है।

शबे बारात पर कितने बजे निकलेगा चांद

शबे बारात पर कितने बजे निकलेगा चांद

Shab E Barat Moon Rise And Sunset Time: आज 3 फरवरी 2026, मंगलवार की शाम से शब-ए-बारात की मुबारक रात शुरू हो रही है। शब-ए-बारात की इबादत मगरिब की नमाज़ के बाद से शुरू होती है, इसलिए बहुत से लोग यह जानना काफी आवश्यक है कि आज आपके शहर में सूर्यास्त कब होगा और चांद कितने बजे दिखाई देगा। खगोलीय गणना के अनुसार आज भारत के अलग-अलग शहरों में चांद, सूर्यास्त के लगभग 1 घंटा 20 मिनट से 1 घंटा 50 मिनट बाद दिखाई देगा। आइए शहरों के अनुसार जानते हैं कि आज सूर्यास्त और चांद निकलने का समय क्या है।

आज 3 फरवरी 2026 को सूर्यास्त और चांद निकलने का समय

शहर / Cityसूर्यास्त (Sunset)चांद निकलने का समय
नई दिल्ली6:11 PM7:38 – 7:45 PM
नोएडा6:11 PM7:38 – 7:45 PM
गाजियाबाद6:11 PM7:38 – 7:45 PM
फरीदाबाद6:11 PM7:38 – 7:45 PM
गुरुग्राम6:11 PM7:40 – 7:47 PM
मेरठ6:10 PM7:36 – 7:43 PM
हापुड़6:10 PM7:36 – 7:43 PM
पानीपत6:12 PM7:40 – 7:48 PM
लखनऊ6:09 PM7:42 – 7:50 PM
आगरा6:10 PM7:40 – 7:48 PM
कानपुर6:08 PM7:42 – 7:50 PM
जयपुर6:14 PM7:45 – 7:53 PM
पटना5:55 PM7:35 – 7:45 PM
चंडीगढ़6:13 PM7:42 – 7:50 PM
भोपाल6:20 PM7:50 – 8:00 PM
इंदौर6:21 PM7:52 – 8:02 PM
मुंबई6:28 PM7:55 – 8:05 PM
पुणे6:27 PM7:55 – 8:05 PM
अहमदाबाद6:25 PM7:52 – 8:02 PM
सूरत6:26 PM7:53 – 8:03 PM
वडोदरा6:25 PM7:52 – 8:02 PM
कोलकाता5:43 PM7:30 – 7:40 PM
चेन्नई6:20 PM7:50 – 8:00 PM
बेंगलुरु6:29 PM8:00 – 8:10 PM
हैदराबाद6:18 PM7:50 – 8:00 PM
रायपुर6:14 PM7:45 – 7:55 PM
भुवनेश्वर5:48 PM7:35 – 7:45 PM
गुवाहाटी5:35 PM7:25 – 7:35 PM
वाराणसी6:05 PM7:40 – 7:50 PM
प्रयागराज6:07 PM7:42 – 7:52 PM
कोच्चि (कोची)6:33 PM8:05 – 8:15 PM
तिरुवनंतपुरम6:34 PM8:05 – 8:15 PM
गोवा6:30 PM8:00 – 8:10 PM
उदयपुर6:16 PM7:45 – 7:55 PM
मथुरा05:44 PM07:17 -7:25PM

आज क्यों है शब-ए-बारात?

शब-ए-बारात को मिड-शाबान या लैलतुल बारात भी कहा जाता है। यह रात इस्लाम को मानने वालों के लिए गुनाहों से तौबा करने और रमजान की तैयारी करने की रात मानी जाती है। इस रात में लोग अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। इसके साथ ही खुद को रमजान के लिए रूहानी रूप से तैयार करते हैं।

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार साल 2026 में 15 शाबान 147 हिजरी की तारीख 3 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को पड़ रही है। बीते 20 जनवरी को देर शाम शाबान का चांद देखने की पुष्टि हो गई थी। इस कारण शबे बारात को 3 फरवरी के दिन मनाया जा रहा है।

शब-ए-बारात की रात चांद देखने का महत्व

शब-ए-बारात की रात मगरिब के बाद जब चांद दिखाई देता है, तभी से यह मुबारक रात पूरी तरह शुरू मानी जाती है। इसी वजह से लोग अपने-अपने शहर में चांद निकलने के समय का खास तौर पर इंतजार करते हैं। चांद देखने के बाद इबादत, दुआ और रात भर जागने की तैयारी की जाती है।

नोट- चांद निकलने का समय मौसम, आसमान की साफ़-सफाई और स्थान के अनुसार कुछ मिनट आगे-पीछे हो सकता है। इसलिए बताए गए समय के आसपास खुले आसमान की ओर ध्यान रखें।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Mohit Tiwari
Mohit Tiwari author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article