7 May 2024 Aaj Ka Panchang In Hindi: वैशाख मास की चतुर्दशी तिथि के दिन सूर्योदय सुबह के 5 बजकर 48 मिनट पर होगा। इस दिन रेवती नक्षत्र है। इसके साथ ही आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:57am से 12:48 pm तक रहेगा। आज के दिन सुबह 11 बजकर 40 मिनट के बाद अमावस्या तिथि आरंभ हो जाएगी। आज राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहने वाला है। आइए जानते हैं आज का पूरा पंचांग।
7 May 2024 Aaj Ka Panchang In Hindi (आज का पंचांग 7 मई 2024)
संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह-वैशाख ,कृष्ण पक्ष
तिथि- चतुर्दशी 11:41am तक ततपश्चात अमावस्या
दिन-मंगलवार
व्रत-अमावस्या का महान व्रत। शिव उपासना। बंगलामुखी पूजा।
सूर्योदय-05:48am
सूर्यास्त-06:51 pm
नक्षत्र-रेवती05:44pm तक फिर अश्वनी
चन्द्र राशि- मेष
सूर्य राशि- मेष
करण- शकुनि11:41am तक फिर चतुष्पद
योग-आयुष्मान09 pm तक फिर शौभाग्य
शुभ मुहूर्त
1अभिजीत-11:57am से 12:48 pm2विजय मुहूर्त-02:26pm से 03:29 pm तक
3गोधुली मुहूर्त--06:44 pm से 07:07pm तक
4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:13am से 05:09am तक
5अमृत काल-06:07am से 07;58 am तक
6निशिता मुहूर्त-रात्रि 11:58 से 12:41 तक
संध्या पूजन-06:52pm से 07;51pm तक
दिशा शूल -उत्तर दिशा। उत्तर दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल -दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक। राहुकाल में शुभ कार्य व यात्रा प्रारंभ नहीं करते।क्या करें-अमावस्या का व्रत रहें। व्रत फलाहार होगा। श्री शिव पुराण का पाठ करें। ॐ नमः शिवाय महामंत्र का निरन्तर मानसिक जप करते रहें। अन्न व जल का दान करें। शिव मंदिर परिसर में बेल का पेड़ लगाएं। आज बंगलामुखी पूजा का विशेष महत्व है। अमावस्या की रात्रि में तांत्रिक अनुष्ठान भी करते हैं।
क्या न करें- वाणी में माता सरस्वती का वास होता है। हमेशा शुभ बोलें।
