31 अगस्त 2025 का पंचांग (Radha Ashtami Vrat Kitne Baje Tak Hai 2025, Today is Radha Ashtami or Not), क्या आज राधा अष्टमी व्रत है: 31 अगस्त 2025 को उज्जैन के अनुसार शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। पूजा-पाठ या कोई शुभ कार्य के लिए सुबह और दोपहर का समय सबसे उपयुक्त माना गया। इस दौरान राधाष्टमी, दुर्गाष्टमी और महालक्ष्मी व्रत रखे जाएंगे। आगे देखें 31 अगस्त 2025 का पंचांग विस्तार से। राधा अष्टमी व्रत पूजा समय पंचांग के अनुसार।
राधा अष्टमी 2025 पूजा मुहूर्त 31 अगस्त के पंचांग से
31 अगस्त 2025 को रविवार है। इस दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है तो राधा अष्टमी का पर्व है। राधारानी का जन्म मध्याह्न काल का माना जाता है। इस लिहाज से उनकी पूजा दोपहर में की जाती है। दृक पंचांग के अनुसार, 2025 में राधा अष्टमी की तिथि 30 अगस्त को रात 10:46 बजे से आरंभ होगी। इसका समापन 1 सितंबर 2025, रात 12:58 am पर होगी। 31 अगस्त को राधा अष्टमी 2025 की पूजा का मुहूर्त सुबह 11:50 बजे से दोपहर 2:17 बजे तक का रहेगा। इस पूजन की अवधि लगभग 2 घंटे 27 मिनट की रहेगी।
31 अगस्त 2025 का पंचांग
- विक्रम संवत: 2082 (कालायुक्त), शक संवत: 1947 (विश्वावसु)
- वार (दिन): रविवार
- तिथि: शुक्ल पक्ष अष्टमी: 30 अगस्त शाम 10:46 बजे से आरंभ
- नक्षत्र: अनुराधा: सुबह से शाम 5:27 बजे तक, फिर ज्येष्ठा
- करण- विष्टि: तिथि प्रारंभ से सुबह 11:55 बजे तक, बव: सुबह 11:55 बजे से रात 12:58 बजे तक, बालव: अगले दिन दोपहर 1:54 बजे तक
- योग: वैधृति: तिथि प्रारंभ से दोपहर 3:58 बजे तक, विष्कम्भ: दोपहर 3:58 बजे से अगले दिन तक
- त्योहार / व्रत: राधाष्टमी, दुर्गाष्टमी व्रत (मासिक), महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ
- सूर्योदय: प्रातः 6:12 बजे
- सूर्यास्त: सांय 6:41 बजे
- चन्द्रोदय: दोपहर 1:02 बजे
- चन्द्रास्त: रात 11:41 बजे
31 अगस्त 2025 का शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:02 से 12:52 बजे तक
अमृत काल: सुबह 5:48 से 7:35 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:36 से 5:24 बजे तक
31 अगस्त 2025 का अशुभ मुहूर्त
राहु काल: शाम 5:08 बजे से 6:41 बजे तक (अशुभ समय)
यमगण्ड: दोपहर 12:27 से 2:00 तक
कुलिक: 3:34 से 5:08 बजे तक
