अध्यात्म

24 October 2024 Panchang: आज अहोई अष्टमी पर बन रहा है गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग, जान लें पूजा के शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

24 October 2024 Panchang: पंचांग अनुसाार 24 अक्टूबर को कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। इस दिन अहोई अष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इसके अलावा इस दिन गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग भी बन रहा है। जानिए 24 अक्टूबर का पूरा पंचांग।

Image

24 October 2024 Panchang

24 October 2024 Panchang: 24 अक्टूबर को अहोई अष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन अहोई माता की पूजा की जाती है। इसके अलावा इस दिन गुरु पुष्य नक्षत्र योग भी रहेगा। ये नक्षत्र खरीदारी और शुभ कार्यों की शुरुआत करने के लिए बेहद उत्तम माना जाता है। तो वहीं 24 तारीख को सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी रहने वाला है। कुल मिलाकर अहोई अष्टमी का दिन बेहद शुभ साबित होने वाला है। चलिए आपको बताते हैं 24 अक्टूबर का पूरा पंचांग, शुभ योग और अहोई अष्टमी पूजा के मुहूर्त के साथ।

24 अक्टूबर 2024 पंचांग (24 October 2024 Panchang)

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-कार्तिक ,कृष्ण पक्ष

तिथि- अष्टमी ,व्रत-अहोई अष्टमी व्रत,गुरु पुष्य योग

दिन- गुरुवार

सूर्योदय-06:25am

सूर्यास्त-06:01pm

नक्षत्र-- पुष्य

चन्द्र राशि -- कर्क,स्वामी-चन्द्रमा

सूर्य राशि- तुला,स्वामी ग्रह-शुक्र

करण- बालव01:33 pm तक फिर कौलव

योग- साध्य

24 अक्टूबर 2024 शुभ योग (24 October 2024 Shubh Yoga)

गुरु पुष्य योग- पूरे दिन

सर्वार्थ सिद्धि योग- पूरे दिन

अमृत सिद्धि योग- पूरे दिन

अहोई अष्टमी 2024 पूजा मुहूर्त (Ahoi Ashtami 2024 Puja Muhurat)

अहोई अष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर 2024 की शाम 05:42 से 06:59 बजे तक रहेगा। अष्टमी तिथि 24 अक्टूबर को 01:18 से 25 अक्टूबर को 01:58 बजे तक रहेगी।

24 अक्टूबर 2024 को तारें निकलने का समय (24 October 2024 Star Rise Time)

अहोई अष्टमी पर तारों को देखने के लिये साँझ का समय शाम 06:06 बजे का है।

अहोई अष्टमी के दिन चन्द्रोदय समय 2024 (Ahoi Ashtami 2024 Moonrise Time)

अहोई अष्टमी पर चांद निकलने का समय 11:55 का है।

24 अक्टूबर 2024 शुभ मुहूर्त (24 October 2024 Shubh Muhurat)

अभिजीत-11:56 am से 12:39 pm तक

विजय मुहूर्त-02:20pm से 03:24 pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:21pm से 07:24 pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त-4:09m से 05:07am तक

अमृत काल-06:05am से 07;42am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:43से 12:20तक रात

संध्या पूजन-06:24 pm से 07:09pm तक

दिशा शूल -दक्षिण दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

24 अक्टूबर 2024 अशुभ मुहूर्त

राहुकाल--दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक

क्या करें-क्या ना करें- आज कार्तिक माह अष्टमी का पावन व्रत रहें। अहोई अष्टमी का सुंदर व्रत करें। आज श्री कृष्ण उपासना की जाती है। कृष्ण पूर्ण ब्रम्ह हैं।वह पालनहार हैं। उनके आशीर्वाद के लिए लोग व्रत रहेंगे। फलाहार व्रत व विष्णु पूजा भी की जाती है। इस व्रत से जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं तथा उम्र लंबी होती है। मनोवांछित फल की प्राप्ति व संतान की उन्नति हेतु संकल्प करके यह अहोई अष्टमी का महान व्रत करें। कृष्ण भक्ति जन्म जन्मांतर तक काम आती है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज गुरु पुष्य योग पर स्वर्ण क्रय करें। आज वाणी को अपवित्र मत करें। स्वर्ण या ताम्र क्रय करना विस्मृत न हो।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article