अध्यात्म

22 October 2024 Panchang: पंचांग से जानिए कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की खष्ठी तिथि के दिन क्या होगा पूजा का शुभ मुहूर्त, कब से कब तक रहेगा राहुकाल

22 October 2024 Panchang (22 अक्तूबर 2024 आज का पंचांग): आज के दिन सूर्योदय सुबह 06:23 पर होगा। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र रहने वाला है। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

Image

22 October 2024 Panchang

22 October 2024 Panchang (22 अक्तूबर 2024 आज का पंचांग): कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की खष्ठी तिथि के दिन मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11;54am से 12:31 pm तक रहने वाला है। इस मुहूर्त में पूजा करना शुभ होगा। आज के दिन राहुकाल का समय दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम नहीं होगा। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।

22 October 2024 Panchang (22 अक्तूबर 2024 आज का पंचांग)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-कार्तिक ,कृष्ण पक्ष

तिथि-खष्ठी ,व्रत-मंगलवार व्रत

दिन- मंगलवार

सूर्योदय-06:23am

सूर्यास्त-06:01pm

नक्षत्र-मृगशिरा

चन्द्र राशि -मिथुन,स्वामी-बुध

सूर्य राशि-तुला,स्वामी ग्रह-शुक्र

करण-तैतिल

योग:परिघ

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11;54am से 12:31 pm तक

2विजय मुहूर्त-02:20pm से 03:24 pm तक

3गोधुली मुहूर्त-06:21pm से 07:24 pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:09m से 05:07am तक

5अमृत काल-06:05am से 07;42am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:43से 12:20तक रात

संध्या पूजन-06:24 pm से 07:09pm तक

दिशा शूल -उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें।दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक

क्या करें-आज मंगलवार का पावन व्रत रहें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमान जी भक्ति के देवता हैं। संकटमोचक हैं। उनके आशीर्वाद के लिए व्रत रहेंगे। फलाहार व्रत व बजरंग बली की उपासना की जाती है। इस व्रत से जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं तथा उम्र लंबी होती है। मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु संकल्प करके यह नियमित साप्ताहिक मंगलवार का महान व्रत करें।भक्ति जन्म जन्मांतर तक काम आती है। मन्दिर मे हनुमान जी को प्रसाद अर्पित करें। हनुमान जी को पीपल के पत्ते की माला जिसके हर पत्ते पर राम नाम लिखा हो उसको समर्पित कीजिए।

क्या न करें-बड़े भाई की किसी बात की अवज्ञा मत करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article