अध्यात्म

Dev Uthani Ekadashi Kab Hai 2024: देवउठनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानिए डेट और महत्व

Dev Uthani Ekadashi Kab Hai 2024: देवउठनी एकादशी का व्रत सारी एकादशियों में सबसे उत्तम माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल देवउठनी एकादशी कब है और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Image

Dev Uthani Ekadashi Kab Hai 2024

Dev Uthani Ekadashi Kab Hai 2024: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी के व्रत को सबसे खास माना गया है। ये व्रत कार्तिक के महीने में रखा जाता है। देवउठनी एकादशी के दिन ही भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से सो कर जागते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के देवशयनी एकादशी के दिन चार महीने के बैंकुठ में चार महीने के लिए विश्राम करने के लिए चले जाते हैं। उसके बाद कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी के दिन भगवान फिर से योग निद्रा से जागते हैं। देवउठनी एकादशी का व्रत करने से पाप से मुक्ति मिलती है। आइए जानें देवउठनी एकादशी व्रत की डेट और महत्व के बारे में।

Dev Uthani Ekadashi Kab Hai 2024 (देवउठनी एकादशी कब है 2024)

देवउठनी एकादशी का व्रत हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 11 नवंबर की शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 12 नवंबर को 4 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। उदयातिथि के अनुसार इस साल देवउठनी एकादशी व्रत 12 नवंबर 2024 को रखा जाएगा।

Dev Uthani Ekadashi 2024 Shubh Muhurat (देवउठनी एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त)

देवउठनी एकादशी का व्रत इस साल 12 नवंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07:50 से शुरू होकर रात भर रहेगा। इसके साथ ही रवि योग सुबह 06:45 से सुबह 07:50 के बीच रहेगा। इन दोनों ही मुहूर्त में पूजा करना बहुत ही शुभ होगा।

Dev Uthani Ekadashi 2024 Puja Vidhi (देवउठनी एकादशी पूजा विधि)

देव उठनी एकादशी के दिन सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।

उसके बाद साफ चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित करें।

इस दिन पूजा के समय में घी का दीपक जलाएं और विष्णु जी को पीले फूल अर्पित करें।

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।

इस दिन पूजा के समय विष्णु जी के मंत्रों का जाप करें और कथा का पाठ करें।

कथा के बाद विष्णु जी आरती करें और भोग लगाएं।

Dev Uthani Ekadashi Mahatav (देवउठनी एकादशी महत्व)

शास्त्रो में कार्तिक महीने की देवउठनी एकादशी का बहुत ही खास महत्व है। ये एकादशी सारी एकादशियों में सबसे श्रेष्ठ मानी गई है। इस दिन देव उठते हैं। इस एकादशी के बाद से ही सारे मांगलिक काम की शुरुआत हो जाती है। शास्त्रों के अनुसार जो भी लोग इस एकादशी का व्रत करते हैं और भगवान विष्णु की विधिवत पूजा- अर्चना करते हैं उनको सारे पापों से मुक्ति मिलती है और उनके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article