साल 2025 में बरतें सतर्कता
2025 Predictions: साल 2025 मंगल का साल है, क्योंकि अंकज्योतिष के अनुसार साल के अंकों का योग 2+0+2+5=9 होता है। अंक 9 मंगल का है। । मंगल युद्ध, आग, दुर्घटना और आपदाओं का प्रतीक है। इस साल री शुरुआत में ही मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में भगदड़ देखने को मिली। इसके कुछ समय बाद दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ हो गई। भगदड़ की घटना पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसका जवाब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के रूप में दिया। वहीं, अहमदाबाद में विमान क्रैश होने से भी कई लोगों की जान गई। इसके बाद कई ट्रेन एक्सीडेंट और विदेशों में युद्ध, भूकंप, बाढ़ आदि में कई लोगों की मौत हुई। जाते-जाते भी इस साल में कई घटनाएं हो रही हैं। 6 दिसंबर की को गोवा में भीषण अग्निकांड हुआ, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। मंगल का साल हमेशा इस प्रकार की अप्रत्याशित घटनाओं देता है।
पहलगाम में आतंकी हमला, दिल्ली में बम ब्लास्ट, अहमदाबाद में प्लेन क्रैश, भूकंप, बाढ़ और भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर झड़पें हुईं। इसके साथ ही ईरान-इजरायल और पाकिस्तान-अफगानिस्तान में जंग देखने मिली। इसमें कई लोगों ने जान भी गंवाई हैं।
अभी मंगल 1 नवंबर से अस्त हो गए हैं। यानी कमजोर होकर नेगेटिव एनर्जी फैला रहे हैं। अभी वृश्चिक राशि में रहकर ये रहस्यमयी खतरे ला रहे हैं। अब आगे मंगल 7 दिसंबर 2025 को धनु में गोचर कर चुके हैं, लेकिन साल के अंत दिसंबर 31 तक इसका असर रहेगा। गोचर से पहले ही गोवा में बड़ा अग्निकांड हो गया है। इस कारण अभी भी अप्रत्याशित घटनाओं की आशंका है। खतरा अभी कम नहीं हुआ, बल्कि चरम पर पहुंच सकता है क्योंकि मंगल का अंतिम चरण बेहद कठिन माना जाता है। इस दौरान आपदाएं या सीमा पर तनाव बढ़ सकता है। इसके साथ ही भगदड़ या भूकंप आदि भी देखने को मिल सकता है। कुछ ऐसी घटनाएं देखी जा सकती हैं, जिनकी आपने कल्पना न की हो। इस कारण सावधान रहना होगा।
31 दिसंबर तक इन उपायों को अपनाने से आप मंगल के अशुभ प्रभाव से बच सकते हैं। हनुमान चालीसा पढ़ें और मंगल मंत्र ‘ॐ अं अंगारकाय नमः’ का 108 बार जाप करें। माथे पर लाल चंदन का तिलक लगाएं। यात्रा में लाल कपड़े न पहनें। मंगलवार को रक्तदान अवश्य करें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।