अध्यात्म

15 January 2025 Panchang : पंचांग से जानिए माघ मास द्वितिया तिथि के दिन क्या होगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

15 January 2025 Panchang (15 जनवरी 2025 आज का पंचांग): माघ मास की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर सूर्योदय का समय सुबह 7 बजकर 18 मिनट पर होगा। राहुकाल का समय आज दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang

15 January 2025 Panchang (15 जनवरी 2025 आज का पंचांग): परम पवित्र माघ माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। आज सूर्य मकर राशि में हैं। नियम पूर्वक स्नान करें। मकर संक्रांति के बाद का दिवस बहुत ही पुण्यदायी दिवस होता है। भगवान सूर्य जी की उपासना का दिवस है। शिव पुराण का पाठ करें। अन्न -वस्त्र ,कम्बल का दान करें। भोलेनाथ जन कल्याण करते हैं। शिव जी की उपासना से नव ग्रह जल्द प्रसन्न होते हैं। भगवान शंकर के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें। माघ माह में शंकर जी की उपासना भी बहुत ही पुण्यदायी है। शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। पौष माह में कम्बल व ऊनी वस्त्रों के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। गंगा स्नान व दान पुण्य करने से सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है ।प्रातःकाल शिव मन्दिर जाएं ,उपासना करें। रूद्राभिषेक करें। भगवान शंकर की भक्ति प्राप्त करने के लिए बेल पत्र व गंगा जल शिवलिंग को अर्पित करें। आज दान-पुण्य का दिवस है। बुधवार को भैरव उपासना करें। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

15 January 2025 Panchang (15 जनवरी 2025 आज का पंचांग)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह- माघ, कृष्ण पक्ष, ,द्वितीया

तिथि- द्वितीया

दिवस -बुधवार

सूर्योदय-07:18am

सूर्यास्त-05:35pm

नक्षत्र- पुष्य

चन्द्र राशि - कर्क ,स्वामी-चन्द्रमा

सूर्य राशि- मकर,स्वामी ग्रह-शनि

करण- कौलव

योग- विष्कुम्भ

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-12:04 से 12;52 pm तक

2विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:26pm तक

3गोधुली मुहूर्त-06:21pm से 07:24pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:08m से 05:09am तक

5अमृत काल-06:04am से 07:46am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:44से 12:29तक रात

संध्या पूजन-06:22 pm से 07:07pm तक

दिशा शूल-उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक

क्या न करें-क्रोध मत करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article