जॉब्स

UPSSSC Junior Assistant Recruitment 2024: यूपी में 12वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी, सैलरी 70000 से ज्यादा, यहां तुरंत करें अप्लाई

UP Junior Assistant Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश में जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 12वीं पास कैंडिडेट्स जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 2702 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते है वो ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

यूपी में बंपर वैकेंसी

Photo : iStock

UP Junior Assistant Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश में 12वीं पास कैंडिडेट्स जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। UPSSSC की तरफ से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 2702 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते है वो ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

जूनियर असिस्टेंट के पद पर निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 22 जनवरी 2025 तक का समय मिला है। इस भर्ती के लिए आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए स्टेप्स से अप्लाई कर सकते हैं।

UPSSSC Junior Assistant Application ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर जाएं।
  • अब UPSSSC Junior Assistant Recruitment 2024 Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Registration Here के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

UPSSSC JA Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

जूनियर असिस्टेंट पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास UPSSSC PET 2023 का वैलिड स्कोर कार्ड होना चाहिए। अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही CCC एग्जाम पास करने के साथ ही हिंदी एवं अंग्रेजी में टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए।

इसके साथ ही इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि उम्र की गणना 1 जुलाई 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article