जॉब्स

UPSC NDA II Exam 2024: यूपीएससी एनडीए एग्जाम के लिए तुरंत करें अप्लाई, लास्ट डेट कल

UPSC NDA II Exam 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने एनडीए एग्जाम के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिरकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर 4 जून तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

UPSC NDA Exam 2024

UPSC NDA II Exam 2024, UPSC NDA Application Date: यूपीएससी एनडीए एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक एनडीए एग्जाम (UPSC NDA II Exam 2024) के लिए आवेदन नहीं किया है, वह संघ लोक सेवा (UPSC) की आधिरकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर कल यानी 4 जून की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन (UPSC NDA Online Application) कर सकते हैं। ध्यान रहे कि तय समय के बाद दोबारा आवेदन का मौका नहीं दिया जाएगा।

UPSC NDA Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यूपीएससी एनडीए एग्जाम के माध्यम से भारतीय सेना में 208, भारतीय नौसेना में 42, भारतीय वायु सेना में 120 और नेवल एकेडमी में 34 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि यूपीएससी एनडीए एग्जाम में चयनित अभ्यर्थियों को पूणे के खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा एकेडमी (NDA) में तीन ट्रेनिंग दी जाती है।

UPSC NDA Exam Application 2024: कौन कर सकता है अप्लाई

यूपीएससी एनडीए एग्जाम में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु आयु 16.5 साल से 19.5 साल के बीच होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for UPSC NDA Exam 2024

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूपीएससी एनडीए के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

UPSC NDA Exam 2024 Date: सितंबर में होगी परीक्षा

आयोग द्वारा यूपीएससी एनडीए एग्जाम का आयोजन 1 सितंबर को किया जाएगा। इस परीक्षा में मैथमेटिक्स से 300 और जनरल एबिलिटी से 600 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सेक्शन हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article