देश

परिसीमन बिल पर राहुल गांधी ने स्टालिन से मांगा साथ, DMK प्रमुख बोले- इतिहास गद्दार नहीं, वीरों के रूप में याद रखेगा

आज राहुल गांधी ने स्टालिन से परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों का विरोध करने की अपील की है, जिस पर स्टालिन ने स्पष्ट संदेश दिया कि राज्यों के अधिकारों और तमिलनाडु के हितों के मामले में डीएमके कोई समझौता नहीं करेगी।

Image

एमके स्टालिन का राहुल को जवाब

Photo : PTI

MK Stalin: केंद्र सरकार के परिसीमन विधेयक के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की कवायद के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को INDIA गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के साथ चेन्नई पहुंचकर डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन से मुलाकात कर रहे हैं। आज राहुल गांधी ने स्टालिन से परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों का विरोध करने की अपील की है, जिस पर स्टालिन ने स्पष्ट संदेश दिया कि राज्यों के अधिकारों और तमिलनाडु के हितों के मामले में डीएमके कोई समझौता नहीं करेगी।

राहुल गांधी ने बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर चेन्नई दौरे के उद्देश्य की जानकारी दी> उन्होंने लिखा कि INDIA गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के साथ वे स्टालिन से मिलने चेन्नई जा रहे हैं और उनसे व डीएमके से परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों का विरोध करने का अनुरोध करेंगे। राहुल गांधी ने दावा किया कि लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने से भारत में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा, क्योंकि इससे भाजपा और आरएसएस को देश के पूरे चुनावी नक्शे को अपने राजनीतिक फायदे के हिसाब से दोबारा तैयार करने का मौका मिल जाएगा।

तमिलनाडु के हितों का हवाला देकर अपील

अपने पोस्ट में राहुल गांधी ने स्टालिन की राजनीतिक भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि वे हमेशा तमिल विरोधी ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़े रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय हित, तमिलनाडु के हित और संविधान की रक्षा के लिए इस विधेयक को हराने में विपक्ष का साथ देने की अपील की। रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस इस मुद्दे पर असहमति दूर कर साझा रणनीति बनाने में जुटी है और रविवार को विपक्षी नेताओं की शरद पवार से भी मुलाकात प्रस्तावित है।

स्टालिन का कड़ा संदेश— 'एट्टाप्पन' नहीं, 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद रखेगा इतिहास

राहुल गांधी की अपील पर एम.के. स्टालिन ने भी एक्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने संविधान और राज्यों के अधिकारों की रक्षा में डीएमके की ऐतिहासिक भूमिका को स्वीकार करने के लिए राहुल गांधी का आभार जताया और कहा कि डीएमके ने हमेशा तमिलनाडु और तमिल लोगों के हितों को सबसे ऊपर रखकर फैसले लिए हैं, जिन पर कोई समझौता नहीं होगा। स्टालिन ने ऐतिहासिक प्रतीकों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इतिहास उन्हें 'एट्टाप्पन' (गद्दारों) के रूप में नहीं, बल्कि 'कट्टाबोम्मन' (वीरों) के रूप में याद रखेगा।

बता दें कि प्रस्तावित परिसीमन विधेयक और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने की योजना को लेकर विपक्षी खेमे में सियासी हलचल तेज है। विपक्षी दल सीटों के पुनर्गठन और चुनावी नक्शे में संभावित बदलाव को लेकर चिंता जता रहे हैं, वहीं विपक्षी एकजुटता बनाए रखने और असहमतियों को पाटने के लिए वरिष्ठ नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली से दो विमानों ने भरी उड़ान, एक पर राहुल तो दूसरे पर सोनिया गांधी हुईं रवाना, जानें विपक्ष का क्या मुंबई-चेन्नई का 'मास्टरप्लान?'

दिल्ली से दो विमानों ने भरी उड़ान, एक पर राहुल तो दूसरे पर सोनिया गांधी हुईं रवाना, जानें विपक्ष का क्या मुंबई-चेन्नई का 'मास्टरप्लान?'

यूपी में जमीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं! भू-माफियाओं को लेकर CM योगी ने अधिकारियों को क्या दिए सख्त निर्देश?

यूपी में जमीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं!  भू-माफियाओं को लेकर CM योगी ने अधिकारियों को क्या दिए सख्त निर्देश?

सीटों का अता-पता नहीं, पर कांग्रेस ने यूपी में खड़ी कर दी दिग्गज नेताओं की भारी-भरकम फौज; चुनाव से जुड़ी दो अहम समितियां गठित

सीटों का अता-पता नहीं, पर कांग्रेस ने यूपी में खड़ी कर दी दिग्गज नेताओं की भारी-भरकम फौज; चुनाव से जुड़ी दो अहम समितियां गठित

परिसीमन बिल पर कैसे टूटी INDIA ब्लॉक की एकजुटता? जानें भाजपा के विपक्षी खेमे में सेंध लगाने की पूरी कहानी

परिसीमन बिल पर कैसे टूटी INDIA ब्लॉक की एकजुटता? जानें भाजपा के विपक्षी खेमे में सेंध लगाने की पूरी कहानी

मन की बात का 140वां एपिसोड: नशा मुक्ति से लेकर डिजिटल सुरक्षा तक, PM मोदी ने अपने संबोधन में इन चीजों का किया जिक्र

मन की बात का 140वां एपिसोड: नशा मुक्ति से लेकर डिजिटल सुरक्षा तक, PM मोदी ने अपने संबोधन में इन चीजों का किया जिक्र