राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर भव्य राष्ट्र वंदनम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरसंघचालक मोहन भागवत ने भारत की वैश्विक भूमिका, हिंदू जीवन दर्शन और संघ की कार्यपद्धति पर विस्तार से अपने विचार रखे। अपने संबोधन में मोहन भागवत ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत को सबसे अधिक विश्वासपात्र देश के रूप में देख रही है और अंतरराष्ट्रीय तनावों के बीच भी भारत सबके प्रति सद्भावना रखते हुए सभी की मदद करता है। भागवत ने क्या-क्या कहा जानिए।
देश के आगे कुछ नहीं, देश सर्वोपरि है
मोहन भागवत ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक अपने संकल्प के साथ संगठन के उद्देश्य के लिए काम कर रहे हैं। शताब्दी वर्ष का इस्तेमाल संवाद, संपर्क बढ़ाने, संघ की बात अधिक लोगों तक पहुंचाने और प्रत्यक्ष कार्य विस्तार के लिए किया गया। हिंदू सम्मेलन जैसे कुछ कार्यक्रम समाज ने खुद संभाले, इसके लिए हर मंडल और बस्ती में समितियां बनाई गईं। उनको संवाद चाहिए। उनको परामर्श चाहिए। लक्ष्य की स्पष्टता चाहिए। करने का कर्तृत्व उनके पास है। देश के आगे कुछ नहीं, देश सर्वोपरि है। मैं, मेरा परिवार, मेरी जाति, मेरा प्रांत, मेरी भाषा, मेरा मत, पंथ, संप्रदाय, पार्टी ये सब बाद में आते हैं, सबसे पहले देश। और ये देश क्या है, उसकी एक धुंधली-सी कल्पना समान रूप में सर्वदूर है। अपने देश की अस्मिता क्या है? अपने देश का चेहरा क्या है? अपने देश का अंतःकरण क्या है?
भागवत ने कहा, अब लगता है कि वो जागने के पूर्व अंगड़ाई लेना समाज में शुरू हुआ है। इस सत्य की सतत खोज के युगानुयुग की प्रक्रिया में कितनी धाराएं बनी, कितने मत आए, कितने अलग-अलग कर्मकांड आए, बहुत सारी बातें अलग-अलग नाम भी आए, और अलग-अलग रूप भी बन गए। परंतु यह सब होने के बावजूद हम भारत के लोग हम एक जन हैं, यह बात बड़ी जोर से आज लोगों के प्रतीति में उतर रही है। वैसी वो न उतरे ताकि अपने स्वार्थ के दुकान चलते रहे, ऐसा प्रयास करने वाले लोगों के प्रयासों के बावजूद यह बात लोगों के हृदय में पक्की हो रही है।
जन-जन के हृदय में भारतवर्ष अंदर से जाग रहा है
मोहन भागवत ने कहा, जन-जन के हृदय में भारतवर्ष अंदर से जाग रहा है। और इसलिए इस जनशक्ति को वो जिसका अनुसरण करती है उस सज्जन शक्ति को साथ लेकर संपूर्ण समाज इस राष्ट्र के पुनर्निर्माण में और विश्व में इसको सिरमौर देश बनाने के कार्य में प्राणपण से जुट जाएं। यह प्रयास हम सबको करने की आवश्यकता है। संघ की योजनाएं तो उसके लिए बनी ही रही हैं और चल भी पड़ी हैं। भारत के बारे में, हिंदुत्व के बारे में और संघ के बारे में उल्टा प्रचार करने वाले बहुत हैं।
विश्व के देशों में एक वातावरण हमने देखा। मैं केवल तीन देशों में गया था। हमारे सरकारी और दो-तीन देशों में अधिक गए थे और अनेक अधिकारी भी गए थे। लेकिन पांचों महाद्वीपों में यह प्रयास हुआ। यह प्रयास करने का कारण यह था कि भारत के बारे में, हिंदुत्व के बारे में और संघ के बारे में उल्टा प्रचार करने वाले बहुत हैं। और वह बेरोकटोक चल रहा है। एक ही बाजू लोगों के सामने आ रही है। दूसरा पक्ष लोगों के सामने नहीं आ रहा। तो उनके सामने वह भी आए जाकर बताना चाहिए। इसलिए हम लोगों के प्रवास हुआ।
हम भारत के लोग एक हैं
भागवत ने कहा, कोई नई बात थोड़ी है? एक हिन्दू एकत्र कुटुंब में 60-70 परिवार के लोग साथ में रहते हैं, एक मकान में रहते हैं, साथ में रहते हैं, तो कुछ रुठ-पुट तो चलती रहती है। कोई परिवार ऐसा है क्या जहां बिल्कुल नहीं होता हो? होता है। परंतु एक मर्यादा तक होता है। परिवार का प्रत्येक सदस्य समझता है कि यह सब होने के बावजूद हम एक कुटुंब हैं। वैसे हमारे यहां भी यह सब होते रहता है और इसका लाभ लेकर लोग हमारे मन में सदा के लिए फूट बी- फूट के बीज डालने के लिए उद्युक्त हैं। परंतु हमारा स्वभाव वो नहीं है। यह होने के बावजूद हम सबका करते हैं, हम भारत के लोग एक हैं।
युद्ध के समय सारे मतभेद और झगड़े समाप्त हो जाते हैं
उन्होंने कहा, जब कोई विदेशी भारत पर हमला करता है, तो हमले का समाचार मिलते ही, ये सारे मतभेद और झगड़े समाप्त हो जाते हैं। और सीमा पर लड़ने वाले सैनिक से लेकर तो गलियारों में भीख मांगने वाले भिखारी तक सब लोग विदेशी आक्रामक के साथ उस युद्ध को लड़ रहे होते हैं अपने-अपने जगह। 71 में युद्ध चल रहा था ऐसा अनुभव आया। 71 नहीं, कारगिल की बात है। शहर में कोचिंग क्लासेस चलाने वाले एक सज्जन थे। अभी-अभी साल भर की फीस उनकी जमा हो गई थी, उन्होंने पूरी की पूरी फीस कारगिल फंड में युद्ध के लिए मदद। उसी समय उसी शहर में भीख मांगने वाला एक भिखारी था। उसने तीन दिन भीख मांगकर गुल्लक भर पैसा जमा किया और वह लाकर फंड में दे रहा। क्योंकि सबके मन में एक बात थी, देश पर हमला है, देश हमारा है, हम देशवासी हैं। केवल सैनिक नहीं, हम भी लड़ेंगे। अपने-अपने तरीके से देशहित में लगेंगे। बस आवश्यकता इतनी है कि संकट आने पर जागने वाली ये एकत्व बुद्धि हम सब लोगों के हृदय में सदा स्थिर होकर परस्पर सद्भावना पूर्ण हमारा आचरण इस देश में खड़ा हो। लेकिन ये बात देख के विदेश के लोगों को आश्चर्य होता है। उनका ये अहंकार था कि प्रजातंत्र भारत को हमने सिखाया।
भागवत ने कहा, इतनी कड़ी परीक्षाएं देकर भी हम लोगों ने जिस प्रजातंत्र का स्वीकार किया, उसको आज तक कायम रखा है। यह उन्हें आश्चर्य होता है। भारत देश इतने जल्दी विश्व के आर्थिक व्यवहारों में इतना आगे आएगा, यह उनकी कल्पना नहीं थी, आज वो दिख रहा है, वो आश्चर्यचकित होते हैं। भारत के लोगों में जिन बातों के साथ वो जोड़ नहीं बिठा सकते, उन बातों के साथ जोड़ बिठाकर चलने की क्षमता है। व्यक्ति को प्राधान्य देना, लेकिन समाज को भी व्यक्ति के साथ जोड़ना, व्यक्ति समाज के लिए ऐसा हो, यह करना। यह दोनों बातें एक साथ कैसे चलती हैं? अभी यहां आते समय एक गीत सुन रहा था भूपेन हजारिका का। गंगा को लेकर, 'क्यों?' ऐसे पूछते हैं। उस गीत में एक मुहावरा ऐसे था कि व्यक्ति स्वयंकेंद्रित होने से समाज व्यक्तित्व रहित हो जाता है।
अपनी सुरक्षा के लिए हमको शस्त्राचार करना पड़ता है
संघ प्रमुख ने कहा, अपनी सुरक्षा के लिए हमको शस्त्राचार करना पड़ता है। खेती पर बीमारी न आए, इसलिए पेस्टीसाइड डालने पड़ते हैं। पेस्टीसाइड उन जंतुओं को मार देते हैं, लेकिन हमारे परंपरागत पेस्टीसाइड उनको मारते नहीं, वो निरंतर नियंत्रित करते हैं। इस प्रकार की तकनीक हमने खोजी है। इस प्रकार की तकनीक हमने खोजी है। यह कैसे, यह उनके मन में सवाल पैदा होता है। और उनके मन में अपेक्षा है कि इन बातों के बारे में भारत हमको ज्ञान दे। सारी दुनिया में दुनिया के अनेक देशों से हमको सीखने लायक बातें हैं और हमको आंखें खोलकर उनको देखना और सीखना चाहिए। परंतु हमारे पास भी दुनिया को देने को कुछ है जो दुनिया के पास नहीं है और कोई दे नहीं सकता। इसका अनुभव वहां के लोगों के साथ बातचीत में, संवाद में हुआ। इतने सारे पंथ संप्रदाय भारत में सब उतार-चढ़ावों के बावजूद जब से आए तब से अब तक रह रहे हैं, सुरक्षित हैं, सम्मानित हैं। यह कैसे होता है?
भागवत ने कहा, ये भारत के सामने कर्तव्य उपस्थित है। आज विश्व भी उसको धीरे-धीरे बोलने लगा है। कॉमनवेल्थ में बैठने वाले लोग मुझे मिले, उन्होंने कहा कि भारत ने कॉमनवेल्थ का नेतृत्व करना चाहिए। उनकी अपेक्षा है। क्या करना, कब करना, कैसे करना नीति निर्धारक तो तय करेंगे। परंतु अपेक्षा है दुनिया की। क्योंकि आज दुनिया में सबसे ज्यादा विश्वासपात्र देश हमारा भारतवर्ष है, सब दृष्टि से। सब प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय जगत में रहने वाले तनावों को धारण करते हुए भी सबके प्रति अपनी सद्भावना दर्शाने वाला दुनिया का एकमात्र देश भारतवर्ष है। सबको मदद करता है। जो उसको मदद नहीं करते, उनको भी करता है। और शत्रुता करने वाले की शत्रुता इतनी ज्यादा तीव्र नहीं है कि वो मदद को भी ना कहें, तो उनकी भी मदद करता है। और आज की बात नहीं है, ये भारत का चरित्र है।
उन्होंने कहा, डॉ. हेडगेवार ने एक प्रामाणिक कार्यकर्ता के नाते काम किया है। वो क्रांतिकारी थे। वो उस समय की कांग्रेस में कार्यकर्ता थे। स्वतंत्रता आंदोलन में दो बार कारावास भुगता है उन्होंने। वो समाज सुधार के प्रयत्नों के सक्रिय कार्यकर्ता थे। सेवा के कार्यों में लगे थे। ये सब करते हुए उनके ध्यान में आया कि ये करने वाले, इसका नेतृत्व करने वाले सब लोगों को एक अनुभव है कि जो इशू लेकर ये काम हो रहे हैं, वो तो पूरे हो जाएंगे, ठीक हो जाएंगे। परंतु बार-बार दंगे नहीं, ऐसा नहीं कह सकते क्योंकि समाज में कुछ करने की आवश्यकता है।
दिल्ली में लगे शिविर में पहुंचे थे जयप्रकाश नारायण
भागवत ने कहा, ऐसा ही एक बड़ा शिविर लगा था दिल्ली में। और उस समय बाबू जयप्रकाश नारायण उस शिविर को देखने आए थे। इस 70-75 के पहले की बात है। और आकर उनको बड़ा आश्चर्य हुआ सारा शिविर देखकर, खर्चा कम लगता है, स्वयंसेवक अपना खर्चा करता है और जब परिचय हुआ तो कार्यकर्ताओं ने बताया, 50-70 कार्यकर्ता प्रमुख बैठक में थे, उन्होंने परिचय में बताया मेरा संघ प्रवेश 30 वर्ष है, मेरा संघ प्रवेश 50 वर्ष है। उनको आश्चर्य हुआ, उन्होंने प्रश्न पूछा एक ही, कि 30-30 साल से आप लोग काम कर रहे हो, मिलता कुछ नहीं, कोई धन्यवाद भी नहीं देता, तो क्या प्रेरणा है जो आप करते रहते हो? कार्यकर्ता ने उत्तर दिया खड़े होके कि अपने समाज का दुःख यही हमारी प्रेरणा है। वो दुःख हमको बैठने नहीं देता चैन से। उस दुःख को दूर करने के लिए जो करना चाहिए वो करने में हम लग जाते हैं। ये क्यों होता है? बातों से नहीं होता है। ऐसे भाषण सुनके नहीं होता है। इसमें एक अपनेपन का अनुभव काम करता है। समाज में एक-दूसरे के प्रति वो अपनेपन की सद्भावना होनी चाहिए। शताब्दी के समय में हमने सद्भावना बैठक की। उन सद्भावना बैठकों को आगे भी हम चलाएंगे। किसलिए? इसीलिए। समाज चलता कैसे है? वो सद्भावना के आधार पर चलता है। वो तंत्र व्यवस्थाओं के बल पर नहीं चलता। कानून वगैरह के भरोसे नहीं नहीं। ये सब सहायक है। ये होने चाहिए, उनका पालन भी होना चाहिए।
इंटरफेथ मीटिंग और आर्चबिशप के न्योते का किया जिक्र
मोहन भागवत ने एक अंतरराष्ट्रीय अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक इंटरफेथ मीटिंग के दौरान एक आर्चबिशप ने उन्हें अपने यहां आने का निमंत्रण दिया। भागवत के अनुसार, आर्चबिशप ने कहा कि उनके यहां पंथ और संप्रदायों के झगड़ों में लोग नाहक मारे जाते हैं, इसलिए वे चाहते हैं कि भारत से आकर उन्हें यह सिखाया जाए कि एक-दूसरे को सहन करते हुए कैसे साथ रहा जा सकता है और हिंदू समाज हर बात में एकत्व व अपनत्व कैसे खोज लेता है। उन्होंने कहा कि बिना एक पैसा लिए, केवल प्रेम के आधार पर 100 वर्षों से धूप में तपकर निस्वार्थ सेवा करने वाले स्वयंसेवक तैयार करने की कार्यपद्धति विश्व में किसी और के पास नहीं है, और आज दुनिया के कई देश अपनी युवा पीढ़ी के लिए इसे सीखने की इच्छा जता रहे हैं।
निंदा या स्तुति से परे, न्याय के पथ पर अडिग रहने का संकल्प
संघ के ध्येय और कार्यकर्ताओं के चरित्र पर बोलते हुए सरसंघचालक ने कहा कि भारत, हिंदू समाज और संघ का काम सत्य के मार्ग पर चलना है—चाहे कोई सराहना करे या निंदा, कुछ मिले या न मिले। संस्कृत श्लोक का उद्धरण देते हुए उन्होंने कहा कि नीतिनिपुण लोग प्रशंसा करें या आलोचना, धन-साधन आएं या जाएं, अथवा जीवन में कैसी भी कठिन परीक्षा आए, धैर्यवान लोग न्याय के पथ से कभी विचलित नहीं होते। उन्होंने कहा कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जिस अनुभूति और चारित्रिक शक्ति ने संघ को आकार दिया, वैसा ही व्यक्तित्व और नेतृत्व समाज में विकसित करना स्वयंसेवकों की तपस्या है, ताकि समाज के पुरुषार्थ से भारत पुनः 'विश्वगुरु' के पद पर प्रतिष्ठित हो सके।
विवेकानंद के संदेश और 'कॉमनवेल्थ' नेतृत्व की अपेक्षा का जिक्र
स्वामी विवेकानंद के विचारों को याद करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि भारत केवल भौतिक सुख भोगने के लिए नहीं बना है, बल्कि वह स्वयं हलाहल पीकर विश्व का कल्याण करने वाले शिव के वंशजों का देश है, जिसका कर्तव्य दुनिया को 'धर्म'—अर्थात कर्तव्य और जीवन मूल्य—देना है, न कि केवल पूजा-पाठ या खान-पान तक सीमित रहना। उन्होंने यह भी बताया कि 'कॉमनवेल्थ' से जुड़े कुछ लोगों ने उनसे मुलाकात के दौरान यह अपेक्षा जताई कि भारत को कॉमनवेल्थ का नेतृत्व करना चाहिए। भागवत ने स्पष्ट किया कि क्या, कब और कैसे करना है, यह नीति निर्धारक तय करेंगे, लेकिन यह तय है कि आज दुनिया को भारत से बड़ी उम्मीदें हैं, क्योंकि भारत उन देशों की भी मदद करता है जो उसकी मदद नहीं करते, और यही भारत का शाश्वत चरित्र है।
बता दें कि राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विशेष महासंगम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और गणमान्य नागरिक शामिल हुए हैं। संघ के शताब्दी वर्ष के आसपास आयोजित हो रहे इन कार्यक्रमों में सरसंघचालक मोहन भागवत संगठन के वैचारिक आधार, सामाजिक समरसता, राष्ट्र निर्माण और वैश्विक मंच पर भारत की सांस्कृतिक व नैतिक भूमिका पर अपने विचार रख रहे हैं।
