जॉब्स

UPSC NDA II 2024 Correction Form: यूपीएससी एनडीए 2 परीक्षा फॉर्म में सुधार का इकलौता मौका, यहां से करें चेक

UPSC NDA II 2024 Correction Form Link: यूपीएससी एनडीए 2 परीक्षा फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। UPSC NDA II 2024 Correction Form की सुविधा आ गई है, यदि आपके फॉर्म में कोई भी गलती रह गई हो, तो उसे अच्छे से ठीक कर लें, दोबारा यह अवसर नहीं मिलेगा।

Image

यूपीएससी एनडीए 2 परीक्षा 2024 सुधार विंडो

UPSC NDA II 2024 Correction Form Link, UPSC NDA II 2024 Correction Form Date: क्या आपने भी यूपीएससी एनडीए 2 परीक्षा फॉर्म भरा था, यदि हां तो यह खबर आपके काम की है। संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC NDA II 2024 Correction Form ऑनलाइन upsc.gov.in पर जारी कर दिए हैं। अब उम्मीदवार NDA 2 आवेदन पत्र 2024 में दी गई जानकारी को क्रॉस चेक करके गलतियों (यदि हो तो) को ठीक कर सकते हैं। बता दें, इस तरह की परीक्षाओं में आवेदन करते समय बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है, वरना आयोग द्वारा आवेदन को निरस्त किया जा सकता है।

एनडीए एन परीक्षा 2 के माध्यम से कुल 404 पदों को भरा जाना है।

UPSC NDA II 2024 Correction Form, करेक्शन करने की अंतिम तिथि

आवेदन पत्र में विवरण सही करने की अंतिम तिथि 11 जून, 2024 है। NDA 2 आवेदन पत्र 2024 भरने की विंडो 4 जून, 2024 को बंद हो गई थी जबकि आवेदन पत्र (UPSC NDA 2 2024 Form) 15 मई, 2024 को जारी किया गया था। - UPSC NDA 2 2024 Apply Online Link - upsc.gov.in

आवेदन शुरू होने की तिथि : 15/05/2024
आवेदन की अंतिम तिथि : 04/06/2024 को 06:00 बजे तक
फीस भरने की तिथि : 04/06/2024
फॉर्म में सुधार की तिथि: 05-11 जून 2024
परीक्षा तिथि : 01/09/2024
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑफलाइन किया जाना था, जिसकी अंतिम तिथि 3 जून, 2024 थी। सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क भरना था। जबकि एससी/ एसटी/ जेसीओ के बेटे, महिला/एनसीओ, ओआर को शुल्क भुगतान से छूट दी गई थी।

UPSC NDA II 2024 Exam Date, कब होगी एनडीए 2 परीक्षा

UPSC NDA 2 2024 Exam Date - एनडीए 2 परीक्षा 2024 का आयोजन 1 सितंबर, 2024 को किया जाएगा। बता दें, एडमिट कार्ड जारी होने पर अभी कुछ अपडेट नहीं आया है।
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article