UPSC Engineering Service Exam 2025: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से हर साल इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (UPSC IES Exam) का आयोजन होता है। अगले साल होन वाली इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इंजीनियरिंग की डिग्री रखते हैं वो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को UPSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा।
यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 8 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है। इसमें आवेदन करने का सही तरीका नीचे देख सकते हैं।
UPSC Engineering Service के लिए करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर New Notification के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अगले पेज पर के UPSC Engineering Services (Preliminary) Examination, 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद New Registration के ऑप्शन पर जाएं।
- अब मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
UPSC IES Indian Engineering Service Exam 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
योग्यता और आयु सीमा
UPSC इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित ब्रांच में BTech या BE की डिग्री होनी चाहिए। इसमें सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स कम्यूनिकेशन इंजीनियर की भर्तियां होती है। इसके अलावा उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से ज्यादा और 30 साल से कम होनी चाहिए। आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
परीक्षा की तारीख
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से साल 2025 के लिए जारी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 सिंतबर से 8 अक्टूबर 2024 तक चलेगी। इसके लिए प्रीलिम्स परीक्षा फरवरी में आयोजित की जाएगी। 8 फरवरी 2025 को प्रीलिम्स परीक्षा एक ही दिन में आयोजित होगी। हालांकि, डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही वैकेंसी की डिटेल्स देख सकते हैं।
