UPPSC Civil Judge Notification 2022, UPPSC PCS J Exam 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सिविल जज एग्जाम (Civil Judge Exam) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी यूपी पीसीएस जे परीक्षा 2022 (UPPCS J Exam) के लिए आज यानी 10 दिसंबर 2022 से आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है।
UPPSC Recruitment 2022: किसके लिए कितने पद
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सिविल जज के 303 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 123 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 81 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 63 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 6 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 30 पद शामिल हैं।
UPPSC Notification 2022: कैसे होगा चयन
यूपी सिविल जज पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की तारीख आयोग की तरफ से तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड भी आयोग की वेबसाइट पर जारी होगा।
UPPSC Civil Judge Exam 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता
सिविल जज पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 22 साल और अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
UPPSC PCS J Exam 2022: यहां करें आवेदन
योग्य अभ्यर्थी यूपी सिविल जज एग्जाम 2022 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 10 दिसंबर से 6 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 125 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा इसलिए आखिरी समय तक का इंतजार न करें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
