जॉब्स

UPPSC AE Recruitment 2024: यूपी में असिस्टेंट इंजीनियर की बंपर वैकेंसी, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

UPPSC Assistant Engineer Recruitment 2024: इंजीनियरिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की तरफ से स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 604 खाली पदों पर भर्तियां होंगी।

Image

असिस्टेंट इंजीनियर वैकेंसी

Photo : iStock

UPPSC Assistant Engineer Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की तरफ से स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 604 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इस भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्तियां होंगी। इंजीनियरिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर युवाओं के लिए यह शानदार मौका है।

यूपी में इंजीनियर की इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 17 दिसंबर 2024 से शुरू हो रही है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 17 जनवरी 2025 तक का समय दिया जाएगा। इसके लिए फीस जमा करके आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 जनवरी 2025 है। आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

UPPSC AE Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • यूपी की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाते ही पहले पेज पर updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर UPPSC State Engineering Services Examination 2024 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब Apply Online के ऑप्शन पर जाएं।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट लेना ना भूलें।

UPPSC Assistant Engineer Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

UPPSC Assistant Engineer एप्लीकेशन फीस

यूपी में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी होगी। इसमें आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 225 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने वाले एससी और एसटी कैंडिडेट्स को 105 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, दिव्यांग वर्ग के कैंडिडेट्स 25 रुपये में आवेदन कर सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article