जॉब्स

UP Police Constable Result 2024 Date: कब जारी होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, यूपीपीबीपीबी ने दिया संकेत

UP Police Constable Result 2024 Date, Sarkari Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड जल्द ही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (UP Police Constable Result) सकता है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक (UP Police Constable Result 2024 Date) कर सकेंगे। हालांकि इससे पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। यहां आप यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट डेट चेक कर सकते हैं।

Image

UP Police Constable Result 2024 Date: यहां देखें कब जारी होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट

UP Police Constable Result 2024 Date, Sarkari Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को (UP Police Constable Result 2024) हुई थी। वहीं अब अभ्यर्थी लगातार आंसर की व रिजल्ट को लेकर सर्च कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो अभ्यर्थियों के कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो (UP Police Constable Result) चुका है। कयास लगाया जा रहा है कि नवंबर के पहले सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर (UP Police Constable Result 2024 Date) दिया जाएगा। हालांकि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने इस पर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं (UP Police Constable Result) की है। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

UP Police Constable Result: 67 जिलों में हुई थी परीक्षा

बता दें यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा राज्य के 67 जिलों के 1100 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कांस्टेबल के कुल 60,244 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही रिजल्ट के साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दिया जाएगा।

UP Police Constable Answer Key 2024: कब जारी होगी आंसर की

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड किसी भी वक्त कांस्टेबल के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर सकता है। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को एक से दो दिन का समय दिया जाएगा। यहां आपत्तियों का निपटारा करने के बाद फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी।

How To Check UP Police Constable Result 2024

  • सबसे पहले UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UP Police Constable Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

UP Police Constable Score Card 2024

  • अभ्यर्थी का नाम
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • अभ्यर्थी का डेट ऑफ बर्थ
  • अभ्यर्थी का क्वालिफिकेशन
  • प्राप्तांक
  • कुल मार्क्स

UPPBPB के सूत्रों की मानें तो रिजल्ट की पूरी प्रक्रिया 6 माह के भीतर संपन्न कर ली जाएगी। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।आ

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article