जॉब्स

Bank Jobs: इस बैंक में आई 500 पदों को भरने के लिए सरकारी नौकरी, जानें कौन कब तक कर सकता है आवेदन

Union Bank of India Apprentices Recruitment 2024: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया यूबीआई अपरेंटिस भर्ती 2024 आ गई है। जो उम्मीदवार बैंक में करियर की तलाश कर रहे थे, उनके लिए यह शानदार मौका है, क्योंकि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया इस अभियान के जरिये 500 पदों को भरेगा।

Image

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपरेंटिस भर्ती 2024

Union Bank of India Apprentices Recruitment 2024: बैंक में करियर शुरू करने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपरेंटिसशिप के लिए आवेदन मंगाए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 500 सीटों को भरा जाएगा। आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 28 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 17 सितंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

Union Bank Apprentices Exam 2024 Age Limit

20 से 28 वर्ष तक के इच्छुक उम्मीदवार यूनियन बैंक में अपरेंटिसशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2024 के आधार पर की जाएगी।

Union Bank Apprentices Exam 2024 Eligibility

यूनियन बैंक में अपरेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यताप्राप्त विवि से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए www.unionbankofindia.co.in पर जा सकते हैं।

Union Bank Apprentices Exam 2024 Application Fee

Union Bank of India Apprentices Recruitment 2024 के लिए सामान्य ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारो के लिए 500 रुपये जबकि दूसरे वर्गों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

Union Bank Apprentices Exam 2024 Stipend

यूनियन बैंक में अपरेंटिसशिप के लिए चयनित लोगों को 15000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्हें किसी और तरह का भत्ता/ सुविधा नहीं दी जाएगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article