जॉब्स

UKPSC APS Recruitment 2024: टाइपिंग पर कमांड दिलाएगी सरकारी नौकरी, उत्तराखंड में ग्रेजुएट के लिए वैकेंसी, यहां करें आवेदन

Uttarakhand Sarkari Naukri 2024: उत्तराखंड में ग्रेजुएशन के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की तरफ से एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी (APS) के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 99 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी

Photo : iStock

Uttarakhand Sarkari Naukri 2024: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की तरफ से एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी (Uttarakhand APS Recruitment 2024) के कुल 99 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। इसमें आवेदन करने से पहले वैकेंसी की सारी डिटेल्स यहां चेक कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को UKPSC की ऑफिशियल वेबसाइट ukpscnet.in पर जाना होगा।

उत्तराखंड में एपीएस के पद पर निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई 2024 को शुरू हुई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 7 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 12 अगस्त से 21 अगस्त तक एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

UKPSC APS Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ukpscnet.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Uttarakhand Additional Private Secretary Notification 2024 के लिंक पर जाएं।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

एप्लीकेशन फीस

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी के लिए जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 99 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को फीस के तौर पर 222 रुपये 30 पैसे जमा करने होंगे। वहीं, एससी और एसटी के लिए पीस 102 रुपये 30 पैसे है। जबकि दिव्यांग वर्ग वाले 22 रुपये 30 पैसे जमा करके आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन फीस जमा करने के लिए ऑनलाइन पे करना होगा।

UKPSC APS के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?

उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की तरफ से एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी के पद पर निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा हिंदी और इंग्लिश की टाइपिंग स्पीड अच्छी होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article