बॉलीवुड

Exclusive: 'फिल्म बहुत अच्छी थी लेकिन...'- Slumdog Millionaire से परेशान होकर नमित मल्होत्रा ने बनाई Ramayana

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 29, 2026, 08:37 AM IST

Namit Malhotra Speak on Ramayana Movie: 'रामायण' को ग्लोबल स्तर पर मिल रही पहचान के बीच नमित मल्होत्रा ने अपने उस सपने के बारे में बताया, जिसने इस फिल्म को बनाने की प्रेरणा दी।

Image

'Slumdog Millionaire' के नजरिए से भारत को देखता था हॉलीवुड, नमित मल्होत्रा ने बताया क्यों बनाई 'रामायण' (Image Source: IMDb)

Namit Malhotra Speak on Ramayana Movie: फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) की फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों दुनियाभर में चर्चा में बनी हुई है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी (Sai Pallavi) और यश (Yash) जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है। भारतीय संस्कृति और हमारी पौराणिक कहानी को ग्लोबल दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश ने इस प्रोजेक्ट को खास बना दिया है। लेकिन क्या नमित ने कभी सोचा था कि उनकी ये फिल्म दुनिया भर में इतनी बड़ी पहचान बना लेगी? Times Now Hindi के मैनेजिंग एडिटर अमिश देवगन (Amish Devgan) से बातचीत के दौरान नमित ने इस सवाल का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि इंडिया को अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में किस नजरिए से देखा जाता था और एक फिल्म ने उन्हें किस तरह भारतीय संस्कृति को दुनिया के सामने बड़े स्तर पर पेश करने के लिए प्रेरित किया।

'स्लमडॉग मिलियनेयर' से परेशान हो गए थे नमित मल्होत्रा

अमिश देवगन से बातचीत के दौरान नमित मल्होत्रा ने बताया कि साल 2010 में जब वो अमेरिका शिफ्ट हुए थे, उस समय 'स्लमडॉग मिलियनेयर' (Slumdog Millionaire) काफी चर्चा में थी। उन्हें यह फिल्म अच्छी लगी थी, लेकिन एक बात उन्हें लगातार परेशान करती थी। नमित के मुताबिक, हॉलीवुड के लोगों के लिए इंडिय और इंडियन को देखने का एक बड़ा जरिया यही फिल्म बन गई थी। उन्होंने कहा, 'फिल्म बहुत अच्छी थी, लेकिन मेरे लिए एक बात परेशान करने वाली थी कि हॉलीवुड वालों का हमें देखने का नजरिया 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के जरिए था। उस समय हॉलीवुड में हिंदुस्तान और हिंदुस्तानियों का प्रभाव इतना ज्यादा नहीं था। उनके लिए यही एक नजरिया था, जिससे वे हमारे देश और हमारी तरक्की को देखते थे।' नमित मल्होत्रा ने बातचीत में कहा, 'तब मैंने फैसला किया था कि मैं ऐसी कोई फिल्म बनाऊंगा, जो इंडियन कल्चर और एक इंडियन स्टोरी को दुनिया के सामने उनके स्केल पर लाकर दिखा सके। ताकि उन्हें इस बात का एहसास हो कि हमारी कहानियां भी कितनी बड़ी हैं।'

बॉक्स ऑफिस पर भी 'रामायण' का जलवा

कमाई की बात करें तो 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के 24वें दिनों में भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 1,015.20 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, विदेशों से करीब 602 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,814.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस आंकड़े के साथ फिल्म ने 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म का स्थान हासिल कर लिया है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article