जॉब्स

TNPSC Group 2 Recruitment 2024: जारी हुआ संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा II के लिए नोटिफिकेशन, भरे जाएंगे 2327 पद

TNPSC Group 2 Recruitment 2024: तमिलनाडु पीएससी ने आज 20 जून, 2024 को संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा II (ग्रुप II और IIA सेवा) के लिए भर्ती नोटिफिशन tnpsc.gov.in पर जारी कर दिया है।

Image

टीएनपीएससी ग्रुप 2 अधिसूचना 2024

TNPSC Group 2 Recruitment 2024, TNPSC Group 2 Notification 2024: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने आज, 20 जून, 2024 को संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा II (ग्रुप II और IIA सेवा) के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 2327 रिक्तियों को भरा जाएगा। TNPSC Group 2 Application Date 2024 की जानकारी के लिए पूरी खबर देखें

योग्य उम्मीदवार तमिलनाडु लोक सेवा आयोग के वन-टाइम-रजिस्ट्रेशन (OTR) प्लेटफॉर्म की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन (TNPSC Group 2 Apply Online) कर सकते हैं।

TNPSC Group 2 Application Date 2024, महत्वपूर्ण तिथियां

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि : 20 जून, 2024
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 19 जुलाई, 2024, 11:59 बजे
  • आवेदन फॉर्म में सुधार करने तिथि: 24 जुलाई, 2024, 12:01 बजे से 26 जुलाई, 2024, 11:59 बजे तक
  • प्रारंभिक परीक्षा तिथि: 14 सितंबर, 2024, सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
  • मुख्य परीक्षा तिथि: प्रारंभिक परीक्षा परिणाम के बाद घोषित की जाएगी।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन विभिन्न ग्रुप-II सेवा साक्षात्कार और गैर-साक्षात्कार पदों के लिए किया जाएगा।

TNPSC Group 2 Apply Online, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

चरण 1: TNPSC की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाएं

चरण 2: ऑनलाइन आवेदन वाले सेक्शन पर जाएं या होमपेज पर ग्रुप 2 आवेदन पत्र लिंक पाएं।

चरण 3: TNPSC ग्रुप 2 के लिए पंजीकरण पेज तक पहुंचने के लिए आवेदन पत्र लिंक पर क्लिक करें।

चरण 4: शैक्षणिक और व्यक्तिगत विवरण सहित सभी अनिवार्य फील्ड भरें।

चरण 5: TNPSC ग्रुप 2 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

चरण 6: फोटो और हस्ताक्षर जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

चरण 7: आवेदन पत्र की समीक्षा करें और उसे जमा करें और प्रिंट ले लें।

आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक करें - TNPSC Group 2 Notification Pdf Link

TNPSC ग्रुप 2 2024 परीक्षा ग्रुप 2 (साक्षात्कार पदों) के लिए 3 चरणों में और गैर-साक्षात्कार पदों के लिए 2 चरणों में आयोजित की जानी है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article