जॉब्स

Territorial Army Recruitment 2025: सेना में जाने का सपना देख रही महिलाओं के लिए खुशखबरी! टेरिटोरियल आर्मी ने लिया फैसला

Territorial army recruitment for woman: सेना में जाने का सपना देख रही लाखों महिलाओं के लिए खुशखबरी है। टेरिटोरियल आर्मी में महिलाओं को मौका दिए जाने का विचार किया जा रहा है।

Image

territorial Army Vacancy 2025

Territorial Army Recruitment 2025: आर्मी में जाने का सपना देख रही लाखों महिलाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल टेरिटोरियल आर्मी की बटालियन में महिलाओं को भर्ती करने का विचार किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो पहले इस भर्ती को सिर्फ कुछ ही बटालियन तक सीमित रखा जाएगा और इस भर्ती को एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया जाएगा, फिर बाद में महिलाओं की भर्ती को बढ़ाया जा सकता है ।

टेरिटोरियल आर्मी में महिलाओं को मिलेगा मौका: Territorial Army Recruitment 2025 for woman

बताते चलें कि सरकार सेना में नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए ये फैसला लेने का विचार कर रही है। बताते चलें कि मार्च 2022 में राज्यसभा में एक लिखित जवाब में तत्कालीन रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने सशस्त्र बलों में महिलाओं की भूमिका को लेकर बात कही थी। उन्होंने कहा था कि बलों में महिलाओं की भूमिका को विस्तार देने से संबंधित नीति बनाई जा रही है और समय-समय पर इसकी समीक्षा की जाती है।

क्या होती है टेरिटोरियल आर्मी ? What is Territorial Army

बताते चलें कि टेरीटोरियल आर्मी एक वालंटियर सर्विस है, जिसके साथ-साथ इच्छुक उम्मीदवार अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जुड़े काम भी कर सकते हैं। साथ ही इस आर्मी के जरिए देश की सेवा भी कर सकते हैं।

टेरीटोरियल आर्मी जॉइन करने के साथ साथ अपना। काम जैसे की बिजनेस या फिर नौकरी की जा सकती है । इस तरह की आर्मी के ज़रिए आपको नियमित रोज़गार की गारंटी नहीं मिलती है। ये किसी रेगुलर जॉब की तरह नहीं है इसलिए इसे सोर्स ऑफ़ इनकम के तौर पर नहीं देखा जा सकता है । इमरजेंसी की स्थिति में सेना इस तरह की आर्मी में युवाओं को शामिल होने का मौका देती है।

फिलहाल महिला सशक्तिकरण के तौर पर इसे एक बहुत बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है । आने वाले समय में सरकार अन्य बटालियनों में भी महिलाओं के योगदान को बढ़ाने को लेकर विचार करेगी।

End of Article