ONGC Vacancy 2025
ONGC Apprentice Recruitment 2025: ऑयल एंड नेचुरल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिडेट ने 2623 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली थी। इस भर्ती प्रक्रिया की आखिरी तारीख कल यानी 17 नवंबर है। ऐसे में इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आखिरी डेट से पहले-पहले आवेदन कर लें। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर अप्लाई करना होगा।
ओनजीसी की इस वेकेंसी के अलग पदों के लिए अलग-अलग एजुकेशन क्वालिफिकेशन भी हैं। उम्मीदवारों का 10वीं पास होना और आईटीआई पास या फिर ग्रैजुएट होना जरूरी है। आयु सीमा की बात की जाए तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 24 साल तय की गई है।
ओएनजीसी अप्रेंटिस पदों की भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन...
बता दें कि ONGC Apprentice Vacancy के कैंडिडेट्स के लिए 6 नवंबर 2025 को आधार बनाकर ही उम्मीदवारों की आयु गणना की जाएगी। एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट होगी और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट दी जाएगी। पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 10 साल की छूट दी जाएगी।
बताते चलें कि चुने हुए ग्रेजुएट अप्रेंटिस को हर महीने 12,300 रुपये, तीन साल के डिप्लोमा पास उम्मीदवारों को 10,900 रुपये, ट्रेड अप्रेंटिस (कक्षा 10वीं और 12वीं) को 8,200 रुपये, ट्रेड अप्रेंटिस (एक वर्षीय आईटीआई) को 9,600 रुपये और ट्रेड अप्रेंटिस (दो वर्षीय आईटीआई) को 10,560 रुपये स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।