बॉलीवुड

Amit Shah से मिले रणबीर कपूर-साई पल्लवी, Ramayana की सफलता पर गृह मंत्री ने की टीम की तारीफ

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 26, 2026, 11:47 AM IST

Ramayana Team Meet Amit Shah: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण लगातार बॉक्स ऑफिस पर नए मुकाम हासिल कर रही है। इसी बीच फिल्म की टीम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से खास मुलाकात की।

Image

2000 करोड़ की ओर 'रामायण', रणबीर-साई पल्लवी से मिले अमित शाह (Image Source: The World Of Ramayana Instagram)

Ramayana Team Meet Amit Shah: बॉलीवुड में इन दिनों रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण (Ramayana) की चर्चा हर तरफ हो रही है। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में शानदार कमाई की है और अब इसकी नजर 2000 करोड़ रुपये के बड़े आंकड़े पर है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि साई पल्लवी (Sai Pallavi) ने माता सीता की भूमिका निभाई है। यश (Yash) रावण के किरदार में दिखाई दिए हैं। अब फिल्म को लेकर एक नया न अपडेट सामने आया है। फिल्म की टीम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

अमित शाह ने की 'रामायण' की टीम से मुलाकात

एक्टर रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह फिल्म रामायण की टीम की कुछ तस्वीरें है, जो खूब वायर हो रही हैं। इन वायरल हो रही तस्वीरों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में 'रामायण' (Ramayana) की टीम से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra), निर्देशक नितेश तिवारी,साई पल्लवी और रणबीर कपूर मौजूद रहे। अमित शाह ने फिल्म की पूरी टीम को दुनियाभर में मिली सफलता के लिए बधाई दी।

1700 करोड़ से ज्यादा की कमाई

'रामायण' (Ramayana) ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब फिल्म 2000 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। फिल्म की कमाई भारत के साथ-साथ विदेशों में भी जारी है। फिल्म की कमाई को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

ऑस्कर की रेस में भी शामिल हुई 'रामायण'

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के अलावा 'रामायण' (Ramayana) ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फिल्म को 2027 के एकेडमी अवॉर्ड्स (Academy Awards) की बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी की 20 फिल्मों वाली लॉन्गलिस्ट में जगह मिली है। यानी फिल्म की चर्चा सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हो रही है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article