जॉब्स

Supreme Court Recruitment 2024: सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का मौका, सैलरी 67000, जानें कैसे और कहां करें आवेदन

Supreme Court Recruitment 2024 Sarkari Naukri: सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया का तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 107 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- sci.gov.in पर जाना होगा।

Image

सुप्रीम कोर्ट मे बंपर वैकेंसी

Photo : iStock

Supreme Court Recruitment 2024 Sarkari Naukri: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया का तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 107 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- sci.gov.in पर जाना होगा। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट की इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 दिसंबर 2024 से शुरू है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 25 दिसंबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

Supreme Court Recruitment 2024 ऐसे करें आवेदन

  • सुप्रीम कोर्ट की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- sci.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Recruitments के लिंक पर जाएं।
  • अगले पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Supreme Court Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

कौन कर सकता है अप्लाई?

कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड) के पद के लिए सुप्रीम कोर्ट भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय और संस्थान से डिग्री होनी चाहिए।

इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु 30 से 45 वर्ष के बीच है। मास्टर (शॉर्टहैंड) पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 67,700 रुपये सैलरी मिलेगी। वहीं, सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के पद पर सेलेक्ट होने पर सैलरी 47,600 रुपये होगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article